काजोल के जन्मदिन की हो रही तैयारियां...
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल 5 अगस्त यानी कल 41 साल की हो जाएंगी। हाल ही में वे बुल्गारिया से इंडिया पहुंची हैं। वहां वो फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग कर रही थीं। काजोल के करीबी सूत्रों की मानें तो इस मौके पर छोटी-सी पार्टी भी आयोजित हो सकती है।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल 5 अगस्त यानी कल 41 साल की हो जाएंगी। हाल ही में वे बुल्गारिया से इंडिया पहुंची हैं। वहां वो फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग कर रही थीं। काजोल के करीबी सूत्रों की मानें तो इस मौके पर छोटी-सी पार्टी भी आयोजित हो सकती है।
FTII छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में राज बब्बर भी हुए शामिल
हालांकि यह पार्टी बहुत बड़ी नहीं होगी। पिछले दिनों काजोल के पति और एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' भी रिलीज हुई है। फिल्म को अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। इसलिए बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ फिल्म की पार्टी भी हो जाएगी।
देखें, ऐश्वर्या ने पांच साल बाद किस तरह की रैंप पर वापसी
वहीं पांच सालों के अंतराल के बाद शाहरुख और काजोल की जोड़ी बड़े परदे पर नजर आने वाली है। ये दोनों रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'दिलवाले' में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।
जब टिया बाजपेई बोल पड़ीं, मैंने तो सिर्फ लगाई है लिपस्टिक
काजोल ने फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 1999 में उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस अजय देवगन से शादी कर ली। काजोल और अजय के दो बच्चे हैं, बेटी न्यासा और बेटा युग।