जॉली है गुड फेलो, Jolly LLB 2 के इस नए गाने पर आप भी नाच उठेंगे
इस गाने में आपको अक्षय नए नए अवतार में नज़र आएंगे। कभी कृष्ण के अवतारों के साथ नाचते हुए तो कभी अपने स्कूटर पर वकील के कपड़ों में!
मुंबई। अक्षय कुमार की आने वाली फ़िल्म जॉली एलएलबी 2 धीरे-धीरे हमे फ़िल्म के लिए एक्साइट कर रही हैं। अक्षय कुमार कल रात से ही अपनी फ़िल्म के इस नए गाने को लेकर लोगों को उत्साहित कर रहे थे और सुबह से वो इस गाने की कुछ झलकियां लोगो के साथ ट्वीटर पर शेयर भी कर रहे थे।
और अब उन्होंने रिलीज़ किया है इस फ़िल्म का नया गाना जिसे देखने के बाद आप कहेंगे जॉली इज़ गुड फेलो! हुमा कुरैशी भी आपको इस गाने में अक्षय के साथ थिरकती नज़र आएंगी।
इसे भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने Qunatico के लिए दूसरी बार जीता People's Choice Award
इस गाने में आपको अक्षय नए-नए अवतार में नज़र आएंगे। कभी कृष्ण के अवतारों के साथ नाचते हुए तो कभी अपने स्कूटर पर वकील के कपड़ों में! गाने का कलरफुल बैकग्राउंड आपका दिल जीत लेगा! यही नहीं, हुमा भी शोर्ट हेयर्स में आपको अपना नया लुक दिखाएगी! आपको बता दें कि यह गाना मीट ब्रदर्स ने गाया है और इसके बोल लिखे हैं शबीर अहमद ने। जॉली एलएलबी 2 फरवरी 10 को रिलीज़ हो रही है!
यहां देखिये इस मजेदार गाने को और हमें बताइए कि यह आपको कैसा लगा?