इस फिल्म में दिख सकती है सलमान-जैकलीन की जोड़ी
फिल्म 'किक' में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीस की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। क्यो हो अगर ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिल जाए तो? ऐसा जल्द ही हो संभव हो सकता है। दरअसल सुनने में आ रहा है कि करण जौहर
मुंबई। फिल्म 'किक' में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीस की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। क्यो हो अगर ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिल जाए तो? ऐसा जल्द ही हो संभव हो सकता है।
एआईबी रोस्ट को लेकर ये क्या बोल गईं राखी सावत
दरअसल सुनने में आ रहा है कि करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म 'शुद्धि' के लिए जैकलीन से संपर्क किया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वो इस फिल्म में सलमान के ऑपोजिट नज़र आ सकती हैं।
एक सूत्र ने कहा, 'करण उन्हें फिल्म में साइन करना चाहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पार्टी में जैकलीन के साथ उनकी डेट्स को लेकर बात भी की थी। जैकलीन फिलहाल अपनी डेट्स निकालने की कोशिश कर रही हैं।'
खुल गया राज! ...तो इनके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा
'शुद्धि' लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है। ये फिल्म अमीष की मशहूर किताब 'इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' पर आधारित है। पहले इस फिल्म में लीड रोल के लिए रितिक रोशन और करीना कपूर को साइन करने की खबरें आईं थी लेकिन बाद में दोनों ने फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद ये फिल्म सलमान की झोली में आ गई।
खैर, दर्शक तो बस जैकलीन और सलमान की जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है, जैकलीन फिल्म के लिए हां कर दें।