Trailer: शाहरुख़ हो गए अनुष्का से परेशान, देखिए हैरी और सेजल की केमेस्ट्री
इम्तियाज़ अली की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
मुंबई। शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। इस ट्रेलर में फिल्म की झलक दिखती है और यह आंकलन किया जा सकता है कि आखिरकार हैरी और सेजल के मिलने पर क्या-क्या हुआ होगा।
फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ है। इस ट्रेलर में जहां एक ओर शाहरुख़ और अनुष्का की जबरदस्त केमेस्ट्री नज़र आ रही है वहीं दोनों के बीच थोड़े लव और इमोशंस को भी फील किया जा सकता है। वैसे तो पूरी स्टोरी फिल्म देखने को बाद भी बता चलेगी। लेकिन ट्रेलर देखकर यह कहा जा सकता है कि, पहले तो हैरी और सेजल एक दूसरे को पसंद नहीं करते। लेकिन सिच्वेशन उन्हें उस मोड़ पर खड़ा कर देती है कि दोनों एक दूसरे की जरुरत बन जाते हैं।
यह भी पढ़ें: फिल्म रिव्यू: विद्रोह का जरिया बनी लिपस्टिक (साढ़े तीन स्टार)
इम्तियाज़ अली की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसमें फिल्म के नाम को लेकर पहले खूब चर्चाओं को दौर चला था। लेकिन आखिरकार नाम 'जब हैरी मेट सेजल' ही फाइनल किया गया।