आलिया ने 'उड़ता पंजाब' के लिए मिले ओपन लेटर का दिया ये जवाब!
आलिया भट्ट को 'उड़ता पंजाब' में निभाए किरदार के लिए जहां हर ओर से सराहना मिल रही है। वहीं बिहार की एक राइटर ने इस किरदार के लिए आलिया की अलोचना करते हुए एक ओपन लेटर लिख डाला। आलिया ने इस लेटर का बखूबी जवाब दिया है।
मुंबई। आलिया भट्ट ने बुधवार को एक ट्वीट पोस्ट किया। काफी सोचने के बाद भी ये समझ से बाहर है कि आखिर, आलिया ने ऐसा ट्वीट क्यों किया है। क्या इस ट्वीट के जरिए आलिया ने उस शख्स को जवाब दिया है, जिसने फिल्म 'उड़ता पंजाब' में उनके बिहारी लड़की के किरदार के लिए काफी आलोचना की है?
आलिया के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद शायद आपको भी इस बात का अहसास हो जाएगा कि ये एक्शन का रिएक्शन हो सकता है।
Hmmmmmmm :) pic.twitter.com/pWbSOkNGWm
— Alia Bhatt (@aliaa08) April 20, 2016
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी 'उड़ता पंजाब' में आलिया ने एक ऐसी बिहार की लड़की का किरदार निभाया है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए पंजाब आती है। यहां वो गुजारा चलाने के लिए खेतों में काम करती है। फिल्म में उन्हें एक टिपिकल बिहारी गर्ल का लुक दिया गया है। सभी को आलिया का ये लुक पंसद आ रहा है। लेकिन एक महिला लेखक शेफाली झा को आलिया का ये लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
राहुल ने कबूला- प्रत्यूषा बनर्जी थी प्रेग्नेंट, अकेली गई थी अबॉर्शन कराने...
शेफाली झा ने आलिया भट्ट को एक ओपन लेटर लिख डाला। इसमें उन्होंने पूछा कि जिन कपड़ों और लुक को दिखाकर आलिया खुद को बिहारी बताती हैं वो कुछ नहीं, बल्कि गंदे और फाटे कपड़े, बिखरे बाल और सांवला रंग है। ये हालत सिर्फ बिहार की नहीं दुनिया भर में हैं। गरीबी हर जगह है। तो क्या आलिया भट्ट को लगता है की हर बिहारी गरीब होता है और ऐसा दिखता है? आलिया को ऐसा करने के लिए अपने पर शर्म आनी चाहिए।
ऐसा लगता है कि आलिया अब तेजी मैच्योर हो रही हैं। आलिया ने जो ट्वीट किया, उससे उनकी मैच्योरिटी झलक रही है। ये ट्वीट कर उन्होंने इशारों ही इशारों में शेफाली को जवाब दे दिया है।