Move to Jagran APP

लता मंगेशकर ने कुछ इस प्रकार दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, सुनिए पहला गीत

लता ने पहली बार 1942 में आई फिल्म में पहली बार गीत को आवाज दी थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 10:11 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 12:09 PM (IST)
लता मंगेशकर ने कुछ इस प्रकार दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, सुनिए पहला गीत
लता मंगेशकर ने कुछ इस प्रकार दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, सुनिए पहला गीत

मुंबई। मशहूर गायिका लता मंगेशकर ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं और वे कुछ न कुछ संगीत से जुड़ा हुई पोस्ट शेयर करते रहती हैं। जहां एक ओर 18 मार्च से शुरू हुए नए वर्ष गुढ़ी पड़वा की बधाई हर कोई सोशल मीडिया पर दे रहा है वहीं दूसरी ओर स्वर कोकिला ने भी अलग अंदाज में इस मौके पर सबको बधाई दी है। 

loksabha election banner

बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका और स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर ने नए वर्ष गुढ़ी पड़वा और चैत्र नवरात्री की सभी को बधाई दी है। उन्होंने अलग अंदाज में यह बधाई दी है। दरअसल, लता ने ट्विटर पर लिखा है कि, नमस्कार, आप सबको नव वर्ष, गुढ़ी पड़वा, चैत्र नवरात्री और उगाड़ी की बहुत शुभकामनाएं। यह लिखते हुए उन्होंने अपने द्वारा गाया गया पहले गीत शेयर किया है। 1942 में आई फिल्म पाहीली मंगलागौर में पहली बार लता ने फिल्मी गीत को आवाज दी थी। लता द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनकी कुछ पूरानी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं और बैकग्राउंड में उनकी आवाज में गाना चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: दिव्यांका का वायरल हो रहा वीडियो देखा क्या, एलियन के साथ किया डांस 

भारत रत्न लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय गायिका हैं जिनका 6 दशकों का कार्यकाल सफलता और उपलब्धियों से भरा है। लता की आवाज ने 6 दशकों से भी ज्यादा संगीत को सुरों से नवाजा है। आपको बता दें कि, स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर ने 20 भाषाओं में 30,000 गाने गाये हैं। लता मंगेशकर का जन्म 29 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। उन्हें 1989 में सरकार द्वारा दादासाहेब फालके पुरस्तार से नवाजा गया था। 

यह भी पढ़ें:  कंगना रनौत एक शर्त पर राजनीति में आने को तैयार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.