मिलनसार हैं इमरान : बिपाशा
बॉलीवुड तारिका बिपाशा बसु राज 3 में अभिनेता इमरान हाशमी के साथ अभिनय करती नजर आएंगी। बिपाशा का कहना है कि इमरान अद्भुत व मिलनसार सह-अभिनेता हैं।
मुंबई। बॉलीवुड तारिका बिपाशा बसु राज 3 में अभिनेता इमरान हाशमी के साथ अभिनय करती नजर आएंगी। बिपाशा का कहना है कि इमरान अद्भुत व मिलनसार सह-अभिनेता हैं।
बिपाशा ने ट्विटर पर लिखा, इमरान अद्भुत अभिनेता और मिलनसार सह-कलाकार हैं। हर क्रिया की एक प्रभावी प्रतिक्रिया होती है। मैं हमारे काम से बहुत खुश हूं। राज 3 में जैक्लीन फर्नाडीज ने भी अभिनय किया है। महेश व मुकेश भट्ट के विशेष फिल्म्स के बैनर तले इसका निर्माण हुआ है। बिपाशा नौ साल बाद इस बैनर के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने 2003 में इस बैनर की जिस्म में अभिनय किया था।
बिपाशा की प्रदर्शन के लिए तैयार अगली फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स है। इसमें वह आर. माधवन के साथ अभिनय करती दिखेंगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर