सोशल मीडिया से मजबूरी में जुड़ी हुई हैं एनी हैथवे
आमतौर पर बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड, सितारे अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया से जुड़े रहना ज्यादा पसंद करते हैं। मगर इस बार मामला जरा अलग है। एक्ट्रेस एनी हैथवे सोशल मीडिया को लेकर कुछ अलग ही राय रखती हैं, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। एनी हैथवे
लॉस एंजिल्स। आमतौर पर बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड, सितारे अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया से जुड़े रहना ज्यादा पसंद करते हैं। मगर इस बार मामला जरा अलग है।
सलमान के फार्महाउस पर ठहरेंगे हॉलीवुड फाइट डायरेक्टर!
एक्ट्रेस एनी हैथवे सोशल मीडिया को लेकर कुछ अलग ही राय रखती हैं, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा।
एनी हैथवे ने कहा, 'वो फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम की बिल्कुल भी आदि नहीं हैं।'
फीमेल फर्स्ट के अनुसार एनी हैथवे ने बताया, 'मैं दूसरों की तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हूं। मैं इससे ज्यादा जुड़ी हुई नहीं हूं। मैं नहीं चाहती कि मेरा जीवन इसके हिसाब से बताया जाए।'
उन्होंने कहा, 'चूंकि यह भी एक दुनिया है। ऐसे में मुझे भी इससे जुड़े रहना पड़ता है।
पता है आलिया के फोन में किस नाम से सेव है सिद्धार्थ का नंबर?