Move to Jagran APP

रितिक बने सबसे महंगे बॉलीवुड स्टार! फीस जानकर हिल जाएंगे आप

क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रितिक रोशन को आशुतोष गोवारीकर की आने वाली फिल्म 'मोहनजोदड़ो' के लिए कितनी फीस मिलेगी? अगर आपका 20-25

By Edited By: Published: Wed, 09 Jul 2014 09:03 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jul 2014 01:13 PM (IST)
रितिक बने सबसे महंगे बॉलीवुड स्टार! फीस जानकर हिल जाएंगे आप

मुंबई। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रितिक रोशन को आशुतोष गोवारीकर की आने वाली फिल्म 'मोहनजोदड़ो' के लिए कितनी फीस मिलेगी? अगर आपका 20-25 करोड़ से आगे नहीं सोच पा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि रितिक इस फिल्म के लिए पूरे 50 करोड़ रुपए लेंगे।

loksabha election banner

जी हां, एक अंग्रेजी अखबार ने खबर दी है कि रितिक फिल्म के मुनाफे में कोई हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन फीस पूरी 50 करोड़ रुपए लेंगे। आपको बता दें कि इतनी मोटी रकम आज तक किसी बॉलीवुड अभिनेता को एक फिल्म के लिए नहीं मिली है। 50 करोड़ की फीस के साथ रितिक बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता बन जाएंगे।

जाहिर सी बात है कि आशुतोष गोवारीकर रितिक को इतनी मोटी फीस देंगे तो मोहनजोदड़ो बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो जाएंगे। मोहनजोदड़ो के राइट्स के लिए आशुतोष यूटीवी के साथ पहले ही 125 करोड़ रुपए की डील कर चुके हैं। आशुतोष और रितिक इससे पहले मिलकर जोधा अकबर में काम कर चुके हैं और मोहनजोदड़ो भी जोधा अकबर की तरह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनने वाली फिल्म होगी।

पढ़ें: मोहनजोदड़ो के लिए यूटीवी ने की 125 करोड़ की डील

क्लिक करके जानिए, सुजैन ने रितिक रोशन की किस आखिरी निशानी को अलविदा कहा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.