कंगना से लड़ाई के बीच एक्स-वाइफ सुजैन के करीब जा रहे रितिक!
रितिक रोशन को अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान और बेटों के साथ हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट में लंच करते हुए देखा गया। क्या कंगना से लड़ाई के बीच रितिक फिर सुजैन के करीब जा रहे हैं?
मुंबई (मिड-डे)। कंगना रनोट से चल रहे कानूनी विवाद को लेकर रितिक रोशन इन दिनों बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। लेकिन कंगना से लड़ाई के बीच रितिक इन दिनों एक्स-वाइफ सुजैन खान के करीब आते नजर आ रहे हैं। हाल ही में रितिक अपने बेटों और सुजैन के साथ लंच करते नजर आए।
कंगना को 'चरित्रहीन' कहे जाने पर रितिक रोशन ने क्या कहा!
इधर पिछले दिनों सुजैन ने रितिक का समर्थन करते हुए एक फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड की थी। इससे जाहिर हो गया था कि कंगना से चल रहे विवाद में सुजैन, रितिक के साथ हैं। हालांकि उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा भी था कि वो रितिक को सपोर्ट करती हैं।
कल सुजैन कौर बेटों ऋहान और ऋदान के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में लंच करते हुए देखा गया। एक सूत्र ने बताया, 'कल ऋदान का जन्मदिन था। इस मौके पर रितिक और सुजैन अपने दोनों बेटों के साथ लंच करने एक रेस्टोरेंट में गए। इस दौरान ये एक हैप्पी फैमिली लग रहे थे। ऐसा लग ही नहीं रखा था कि रितिक और सुजैन का तलाक हो चुका है। रितिक और सुजैन एक-दूसरे की कंपनी में काफी कंफर्टेबल लग रहे थे। नंवबर 2014 में रितिक और सुजैन का तलाक हुआ था, तब से अब तक शायद ये पहला मौका है, जब ये लोग ऐसे लंच के लिए एक साथ गए हों।'
शादी के बाद बिपाशा ने किया मजाक, सलमान ने पति पर ले ली चुटकी
ऋदान के बर्थडे पर दी गई इस लंच पार्टी में में सोनाली बेंद्र, सुजैन की बहन, फराह खान अली सुजैन की भाभी मलाइका पारेख भी शामिल हुईं। सूत्र का कहना है कि रितिक और सुजैन अपने बेटे ऋदान के जन्मदिन को यादगार बनाना चाहते थे और ऐसा हुआ भी। रितिक का बड़ा बेटा ऋहान 10 साल और छोटा बेटा ऋदान 8 साल का है।