Move to Jagran APP

'आशिकी 3' में नजर आ सकती है रितिक, दीपिका की जोड़ी

म्‍यूजिकल ब्‍लॉकबस्‍टर 'आशिकी 2' की ग्रैंड सक्‍सेस के बाद इसमें लीड रोल प्‍ले करने वाले आदित्‍य राय कपूर और श्रद्धा कपूर रातोंरात स्‍टार बन गए थे। तभी से ये अटकलें लग रही थीं कि 'आशिकी 3' इससे भी बड़े लेवल पर बनाई जाएगी।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 02:05 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 04:45 PM (IST)
'आशिकी 3' में नजर आ सकती है रितिक, दीपिका की जोड़ी

मुंबई। म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर 'आशिकी 2' की ग्रैंड सक्सेस के बाद इसमें लीड रोल प्ले करने वाले आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर रातोंरात स्टार बन गए थे। तभी से ये अटकलें लग रही थीं कि 'आशिकी 3' इससे भी बड़े लेवल पर बनाई जाएगी। अब ये अटकलें सही साबित होती नजर आ रही हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म के निर्माता कोशिश में हैं कि 'आशिकी 3' में रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर पेश किया जाए।

loksabha election banner

अभिजीत ने गुलाम अली को बोले अपशब्द, कहा 'डेंगू आर्टिस्ट'

अगर 'आशिकी 3' में वाकई रितिक और दीपिका की जोड़ी नजर आती हैं, तो दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर एक फ्रेश केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। रितिक और दीपिका दोनों बेहतरीन कलाकार हैं।

सलमान के फार्महाउस पर ठहरेंगे हॉलीवुड फाइट डायरेक्टर!

रितिक रोशन इन दिनों पीरियड फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दीपिका पादुकोण 'बाजीराव मस्तानी' में बिजी हैं। इस पीरियड फिल्म में दीपिका, रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी।

पता है आलिया के फोन में किस नाम से सेव है सिद्धार्थ का नंबर?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.