भोजपुरी सितारों की होली तैयारी, वायरल हुआ आम्रपाली अक्षरा का डांस वीडियो
दिनेश लाल यादव निरहुआ के इस साल होली पर आने वाले नए अल्बम में चार संगीतकारों के कंपोज किये गाने होंगे जबकि आम्रपाली दुबे के साथ प्रवेश लाल और प्रियंका ने भी इसमें गाने गाये हैं।
मुंबई। एक तरफ तो भोजपुरी फिल्मी दुनिया के लोग होली के मौके पर आने वाली बड़ी फिल्मों की तैयारी में जुटे हैं तो दूसरी ओर होली की मौज मस्ती के लिए होने वाले डांस परफॉर्मेंस को लेकर भी बड़े जोर शोर से काम चल रहा है।
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें भोजपुरी की दो हॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह हो के मौके पर फिल्माए जाने वाले उनके नए गाने के लिए डांस प्रैक्टिस करती दिखाई दे रही हैं। आम्रपाली और अक्षरा दोनों ही अभिनय के इस गाने में अपनी अदाओं का जादू बिखेरेंगी। आम्रपाली का पहला एल्बम पिछले साल होली पर आया था जो काफी हिट था। इस होली के लिए भी आम्रपाली दुबे ने नए होली अल्बम में अपनी आवाज दी है।
उधर अक्षरा सिंह ने भी कई अल्बम में अपनी आवाज़ का हुनर दिखाया है। इस साल, सिंगर एक्टर पवन सिंह के होली एल्बम में उनकी आवाज़ के साथ होलियाना ठुमकों का जलवा देखने मिलेगा।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बदला रूप, नए रूप में दिख रहीं हॉट
आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ के इस साल होली पर आने वाले नए अल्बम में चार संगीतकारों के कंपोज किये गाने होंगे जबकि आम्रपाली दुबे के साथ प्रवेश लाल और प्रियंका ने भी इसमें गाने गाये हैं।