हिट एंड रनः झूठी गवाही देने पर सलमान का ड्राइवर गिरफ्तार
हिट एंड रन मामले में सेशंस कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने माना कि हादसे के वक्त सलमान ही गाड़ी चला रहे थे और नशे में धुत थे। सलमान के साथ ही उनकी ड्राइवर अशोक सिंह को भी
मुंबई। हिट एंड रन मामले में सेशंस कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने माना कि हादसे के वक्त सलमान ही गाड़ी चला रहे थे और नशे में धुत थे। सलमान के साथ ही उनकी ड्राइवर अशोक सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।
हिट एंड रन केस: सलमान पर लगे हैं इंडस्ट्री के 200 करोड़
अशोक पर कोर्ट में झूठी गवाही देने और कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप है। इस मामले में कुछ ही समय पहले नया मोड़ आ गया था जब अशोक ने कोर्ट में बयान देते हुए कहा था कि हादसे के वक्त सलमान नहीं बल्कि वो खुद गाड़ी चला रहा था।
12 सालों में पहली बार अशोक ने ये बयान दिया था। उसका कहना था कि वो हादसे के बाद डर गया था और उसने शुरुआती जांच में पुलिस को बताया था कि गाड़ी वही चला रहा था लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं मानी थी।
एक नेक दिल इंसान भी हैं सलमान खान
माना जा रहा था कि अशोक ने आरोप अपने ऊपर लेने के लिए सलमान से रुपये लिए। अशोक ने अपने बयान में कहा था कि उसे इस बात का बहुत बुरा लग रहा है कि सलमान को इतने समय तक इन मुश्किलों से गुजरना पड़ा था।
आज सुबह अशोक ही सलमान को लेकर कोर्ट पहुंचा था और कोर्ट के फैसले के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसपर कोर्ट में झूठी गवाही देने का मामला चलेगा।