देशद्रोही नहीं हैं सलमान: रजा मुराद
मंगलवार से ही सलमान के घर पर फिल्मी हस्तियों का तांता लगा हुआ है। ट्विटर पर लगातार फिल्मी हस्तियों सलमान के सपोर्ट में बोल रही हैं। एक्टर रजा मुराद भी कोर्ट के फैसले से काफी दुखी हैं।
मुंबई। 2002 के हिट एंड रन मामले में सेशंस कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार दिया है। इसके बाद से न सिर्फ सलमान का परिवार और उनके करीबी दोस्त आहत हैं, बल्कि पूरा बॉलीवुड दुख में डूब गया है।
LIVE हिट एंड रन केस: सलमान को पांच साल की सजा, कोर्ट से सीधे जाएंगे जेल!
मंगलवार से ही सलमान के घर पर फिल्मी हस्तियों का तांता लगा हुआ है। ट्विटर पर लगातार फिल्मी हस्तियों सलमान के सपोर्ट में बोल रही हैं। एक्टर रजा मुराद भी कोर्ट के फैसले से काफी दुखी हैं।
उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड इस फैसले से आहत है। ये एक गंभीर समाचार है। मैं कोर्ट का आदर करता हूं, लेकिन आशावादी हूं कि सलमान को जमानत मिल जाएगी। क्योंकि सलमान कोई मुजरिम या देशद्रोही नहीं हैं। वो करोडो़ं में टैक्स देते हैं।'
एक नेक दिल इंसान भी हैं सलमान खान
एक्टर ने आगे कहा, 'सलमान के दंड निरस्त हो सकते हैं और उन्हें जमानत भी मिल सकती है क्योंकि उनकी कई फिल्में अधूरी हैं। वो इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं।'
रजा मुराद ने कहा कि सलमान एक मजबूत इंसान हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत मुश्किल वक्त देखा है। उन्होंने कहा, 'वो पहले भी आजमाइश की कई घड़ियों से गुजर चुके हैं।'