जानिए, सोशल मीडिया से क्यों गायब हो गई थीं आलिया
एक्ट्रेस आलिया भट्ट कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से गायब हो गई थीं। इसके पीछे की वजह उन्होंने खुद ट्वीट कर बताई है। उनका कहना है कि वह अपने काम पर फोकस करने के लिए सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं, लेकिन अब वह फिर से वापस आ
मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से गायब हो गई थीं। इसके पीछे की वजह उन्होंने खुद ट्वीट कर बताई है। उनका कहना है कि वह अपने काम पर फोकस करने के लिए सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं, लेकिन अब वह फिर से वापस आ गई हैं।
रैना की शादी के लिए विराट के घर पर ठहरी हैं अनुष्का!
दरअसल, आलिया अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग में व्यस्त थीं। इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर जैसे बॉलीवुड सितारे भी हैं। आलिया ने ट्वीट कर बताया है कि आखिर क्यों वह कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से गायब हो गई थीं।
इन दिनों आलिया के हाथों में कई बड़ी फिल्में हैं। हाल ही में उन्हें शकुन बत्रा की मॉडर्न फैमिली ड्रामा फिल्म 'कपूर एंड सन्स' के लिए फाइनलाइज किया गया है। इस फिल्म की सबसे खास और दिलचस्प बात ये है कि इसमें आलिया अपने रियल लाइफ बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। पाक एक्टर फवाद खान भी होंगे।
शाहिद की मंगेतर मीरा लोगों से हुईं परेशान, सोशल मीडिया से बनाई दूरी