सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के लिए खर्च की थी अपनी पहली सैलरी
अपनी पहली सैलरी को लेकर हर किसी के अपने-अपने अरमान होते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पहली सैलरी का क्या किया था, यहां पढ़ें।
मुंबई, मिड डे। बॉलीवुड सितारों को सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए जाना जाता है और शत्रुघ्न सिन्हा की 'दबंग' बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी इनमें शामिल हैं। अपनी पहली सैलरी को लेकर हर किसी के अपने-अपने अरमान होते हैं, मगर सोनाक्षी ने अपनी सैलरी का पहला चेक सलमान खान के चैरिटेबल फाउंडेशन 'बीइंग ह्यूमन ' को दे दिया था। सोनाक्षी ने खुद इस बात का खुलासा किया है।
Photo: बाथ टब में सीरियस मूड में दिखे टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर
'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' और 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' के आने वाले दो घंटे के एपिसोड में यह दिखाया जाएगा। सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' साइन करने के बाद सोनाक्षी को उनका पहला चेक मिला था। दोनों शो में सोनाक्षी कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह के साथ खूब मस्ती करती भी दिखेंगी।
प्रत्यूषा की मौत वाले दिन हुआ क्या था, ब्वॉयफ्रेंड ने पहली बार खुलकर बताया
अपने पहली सैलरी के बारे में सोनाक्षी ने कहा, 'जैसा कि दूसरों के पैरेंट्स सोचते होंगे, वैसे ही मेरे पैरेंट्स की भी इच्छा थी कि उनकी बेटी को अपनी पहली सैलरी किसी अच्छे काम में खर्च करनी चाहिए। इसलिए उनकी इच्छा को पूरी करते हुए मैंने पहला चेक बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन को देने का फैसला किया।' आपको बता दें कि सोनाक्षी की जल्द 'अकीरा' और 'फोर्स 2' जैसी फिल्में आने वाली हैं, जिनमें वो खतरनाक स्टंट्स भी करती नजर आएंगी।
परवीन बॉबी से प्रियंका चोपड़ा तक टाइम के कवर पेज पर छाने वाले ये सितारे