एक साल की हुई श्रद्धा कपूर की 'बहन', गिफ्ट के लिए की ये ढेर सारी शॉपिंग
श्रद्धा कपूर ने कुछ दिनों पहले अपनी प्यारी कजिन वेदिका की झलक दिखलाई थी, जो अब पूरे एक साल की हो गई है। 30 जनवरी को वेदिका का पहला बर्थडे था।
मुंबई। श्रद्धा कपूर ने कुछ दिनों पहले अपनी प्यारी कजिन वेदिका की झलक दिखलाई थी, जो अब पूरे एक साल की हो गई है। 30 जनवरी को वेदिका का पहला बर्थडे था और ऐसे में श्रद्धा कपूर ने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर पूरा दिन उसके साथ बिताया।
Photos : दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म के सेट से तस्वीरें आईं सामने
आपको बता दें कि वेदिका उनकी आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरी की बेटी हैं और श्रद्धा को बहुत प्यारी हैं। इसीलिए जब भी उन्हें माैका मिलता है, वो वेदिका के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। वेदिका के फर्स्ट बर्थडे के लिए श्रद्धा ने ढेर सारी शॉपिंग की। पार्टी पिंक थीम पर बेस्ड थी।
Photos : मलाइका से तलाक की खबरों के बीच साली के साथ दिखे अरबाज
श्रद्धा ने वेदिका के लिए फ्रॉक, शूज, हेयर एसेसरीज से लेकर डॉल्स, ट्वॉयज सब कुछ खरीदा और वो भी पिंक कलर में। उन्होंने पार्टी की थीम का पूरा ख्याल रखा। इस मौके पर श्रद्धा के भाई सिद्धार्थ कपूर भी मौजूद थे। वो भी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं।