बॉलीवुड में सिर्फ इस एक्टर को अपना दोस्त मानते हैं हर्षवर्धन कपूर
वरुण से कॉम्पटीशन के बारे में वे कहते हैं कि दोस्तों से कैसी लड़ाई। वो उनकी कामयाबी से खुश हैं और अपनी तैयारी को लेकर भी वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। हर्षवर्धन कपूर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। जैसे-जैसे हर्षवर्धन के बारे में लोग जान रहे हैं, उनकी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे हो रहे हैं।
अब हर्षवर्धन के सबसे अच्छे दोस्त को लेकर खबर आई है। हर्ष पेज थ्री पार्टियों का हिस्सा नहीं बनते। शायद इसीलिए उनके दोस्तों की संख्या काफी कम है। मगर इंडस्ट्री में वरूण धवन को हर्षवर्धन का खास दोस्त माना जाता है। हर्षवर्धन बताते हैं कि वरुण दोनों बचपन के दोस्त हैं। मजेदार बात यह है कि उनकी दोस्ती किसी स्कूल में नहीं हुई थी, बल्कि उन दोनों की बॉन्डिंग अच्छी इसलिए हो पायी, क्योंकि दोनों डेविड धवन की फिल्में 'बीवी नंबर 1' के सेट पर मिले थे। दरअसल, उस दौर में अनिल कपूर ने डेविड धवन की कई फिल्मों में काम किया था। तो उस वक़्त अनिल कपूर हर्षवर्धन को सेट पर लेकर जाते थे और वरुण धवन भी वहां आया करते थे, और उसी दौरान से दोनों क्लोज फ्रेंड्स बन गए थे।
'ट्यूबलाइट में सलमान खान के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं ये बेहतरीन एक्टर
वो दोस्ती उनकी आज भी बरकरार है। खुद हर्षवर्धन ने बताया कि वरुण ही एकमात्र फ़िल्मी परिवार से उनके दोस्त हैं। वे लोग बचपन में काफी मस्ती किया करते थे और सेट पर खासतौर से वे खिलौनों से काफी खेलते थे। कई बार दोनों खेल-खेल में एक्टर डायरेक्टर भी बन जाया करते थे। आज भी कुछ खिलौनों को उन्होंने काफी संभाल कर रखा है।
उम्मीद तो नहीं थी, ओपनिंग वीकेंड में राज रीबूट ने कमा लिए इतने करोड़
वरुण से कॉम्पटीशन के बारे में वे कहते हैं कि दोस्तों से कैसी लड़ाई। वो उनकी कामयाबी से खुश हैं और अपनी तैयारी को लेकर भी वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं। हर्षवर्धन की फिल्म 'मिर्जिया' 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। वहीं वरुण धवन 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' की शूटिंग में व्यस्त हैं।