गीता बसरा की गोद भराई पर नहीं पहुंचेंगे हरभजन सिंह!
चार जून को अभिनेत्री गीता बसरा की गोद भराई की रस्म होने जा रही है लेकिन दुख की बात ये है कि खुशी के इस मौके पर हरभजन सिंह नहीं पहुंचेंगे।
नई दिल्ली। अभिनेत्री गीता बसरा मम्मी बनने वाली हैं। ये खुशखबरी तो हम आपको दे ही चुके हैं, लेकिन अब खबर कि 4 जून को उनकी गोद भराई की रस्म होने जा रही है। खुशी के इस मौके पर होने वाला बच्चें के पापा भी पहुंचे तो सोने पर सुहागा ही होता लेकिन अफसोस हरभजन सिंह इस मौके पर मौजूद नहीं होंगे। दिमाग के घोड़े मत दौड़ाईए आगे बताते हैं आखिर वजह क्या है।
किस सीक्रट हॉलीडे के लिए हैलीकाप्टर राइड पर निकली हैं नव्या नवेली
गोद भराई की रस्म में केवल महिलाएं ही शामिल होती हैं। पुरुषों का इस रस्म में कोई काम नहीं होता है। इस वजह से हरभजन इस गोदभराई की रस्म में शामिल नहीं हो रहे हैं। 'बॉलीवुड लाइफ' की खबर के मुताबिक गीता इन दिनों लंदन में अपने परिवार वालों के साथ हैं। उनके घर वाले बेटी की गोद भराई का फंक्शन काफी धूमधाम से मनाने वाले हैं। जुलाई के महीनें में लंदन में ही गीता की डिलिवरी होगी। इसके बाद बच्चे के साथ वो अक्टूबर में इंडिया वापस आएंगी।
फोटो में देखिए, हॉलीडे पर गईं सोनाक्षी कर रही हैं जमकर मस्ती
आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में गीता और हरभसन की शादी पंजाबी रस्मों रिवाज के साथ हुई थी। कुछ ही महीनें बाद गीता पति हरभजन के साथ आईपीए के मैदान में नजर आईं, जहां उनका बेबी बंप साफ नजर आया और खबर पक्की हो गई कि गीता और हरभजन मम्मी-पापा बनने वाले है।