'क्या दिल्ली क्या लाहौर' के प्रोमो में दिखेंगे गुलजार
लेखक व शायर गुलजार विजय राज के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म 'क्या दिल्ली क्या लाहौर' के पहले प्रोमो में दिखाई देंगे। फिल्म निर्माता करण अरोड़ा ने बताया, 'गुलजार साहब हमारी हर तरह से मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। फिल्म के अधिकारिक प्रस्तोता होने के साथ साथ वह फिल्म के पहले प्रोमो में भी दिखाई देंगे।
मुंबई। लेखक व शायर गुलजार विजय राज के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म 'क्या दिल्ली क्या लाहौर' के पहले प्रोमो में दिखाई देंगे। फिल्म निर्माता करण अरोड़ा ने बताया, 'गुलजार साहब हमारी हर तरह से मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
फिल्म के अधिकारिक प्रस्तोता होने के साथ साथ वह फिल्म के पहले प्रोमो में भी दिखाई देंगे। इसके लिए हम उनके शुक्रगुजार हैं।' गुलजार फिल्म की पटकथा पर पूरा ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। पूरी फिल्म देखने के बाद ही उन्होंने आधिकारिक प्रस्तोता के रूप मे अपना नाम देने का फैसला किया। फिल्म में मनु ऋषि, राज जुत्शी, विश्वजीत प्रधान जैसे अभिनेता प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
यह फिल्म भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर एक व्यंग्य है। फिल्म में दोनों देशों की सीमा पर मौजूद सैनिकों के बीच रिश्तों को बहुत ही भावुक तरीके से पेश किया गया है। 'क्या दिल्ली क्या लाहौर' दो मई को रिलीज होगी।