Move to Jagran APP

जानिए, श्रद्धा कपूर को किसने कहा विश्‍व की सबसे सुंदर 'हॉफ गर्लफ्रेंड'

मशहूर लेखक चेतन भगत के उपन्‍यास पर फिल्‍म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' बन रही है। फिल्‍म में लीड रोल श्रद्धा और अर्जुन निभा रहे हैं। 'हॉफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग इन दिनोंं दिल्‍ली में चल रही है।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2016 10:46 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 10:58 AM (IST)
जानिए, श्रद्धा कपूर को किसने कहा विश्‍व की सबसे सुंदर 'हॉफ गर्लफ्रेंड'

मुंबई। श्रद्धा कपूर को किसी ने विश्व की सबसे सुंदर 'हॉफ गर्लफेंड' बताया है, क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो शख्स कौन है? इन दिनों श्रद्धा फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

loksabha election banner

क्या हुआ अंदाजा नहीं लगा पाए? चलिए हम आपको बता देते हैं। श्रद्धा कपूर को और किसी ने नहीं, बल्कि मशहूर लेखक चेतन भगत ने वर्ल्ड की सबसे सुंदर हॉफ गर्लफ्रेंड कहा है। फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' चेतन भगत के इसी नाम से लिखे गए उपन्यास पर बन रही है। चेतन भगत ने फिल्म के सेट पर श्रद्धा के साथ एक सेल्फी ली।

केआरके ने अब विक्रम भट्ट और मीरा चोपड़ा लगाए ये संगीन आरोप

चेतन भगत ने श्रद्धा कपूर के साथ ली गई अपनी इस सेल्फी को ट्विटर पर पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'संभवत: विश्व की सबसे सुंदर हॉफ गर्लफ्रेंड। शानदार कलाकार, इतनी विनम्र की बताना पड़ता है वो एक बड़ी स्टार हैं।'

'हॉफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग दिल्ली में शुरू हो गई है। मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म में श्रद्धा के अपोजित अर्जुन कपूर नजर आएंगे।

सलमान के शो 'बिग बॉस 10' के कंटेस्टेंट का टेस्ट पेपर हुआ लीक!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.