Box Office:गोलमाल अगेन से अब तीसरे हफ़्ते में न हो पायेगा ये कारनामा
पांचवी गोलमाल बनाने के भी संकेत दिए गए हैं लेकिन ये कब होगा, वो पता नहीं। ये गोलमाल सीरीज़ की चौथी फिल्म थी जो सात साल बाद आई।
मुंबई। रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल अगेन की घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर लगातार गिरती कमाई ने इस फिल्म के चाहने वालों और गोलमाल टीम को तेज़ी से 200 करोड़ क्लब में पहुंचने की उम्मीदों पर तगड़ा झटका दिया है।
बाहुबली-द कन्क्लूजन के बाद इस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने और तीसरे वीकेंड पर भी दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म गोलमाल अगेन को तीसरे हफ़्ते में बुधवार को एक करोड़ छह लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। दूसरे हफ़्ते तक हर दिन तीन से चार करोड़ का कलेक्शन मेंटेन करने वाली अजय देवगन एंड गैंग की इस फिल्म का ताज़ा हफ़्ता कमजोर रहा और इस कारण अभी तक 200 करोड़ का आंकड़ा टच नहीं हो पाया है। फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन अब 196 करोड़ 85 लाख रूपये हो गया है। पहले वीकेंड में 136 करोड़ आठ करोड़ रूपये की कमाई करने वाली गोलमाल अगेन का दूसरे वीकेंड में कलेक्शन बुरी तरह गिर कर 31 करोड़ 44 लाख रूपये हुआ था। इस हफ़्ते इस तरह से कलेक्शन आये -
शुक्रवार - तीन नवंबर - दो करोड़ चार लाख रूपये
शनिवार - चार नवंबर - तीन करोड़ 69 लाख
रविवार - पांच नवंबर - चार करोड़ 85 लाख
सोमवार - छह नवंबर - एक करोड़ 25 लाख
मंगलवार- सात नवंबर - एक करोड़ दो लाख
बुधवार - आठ नवंबर - एक करोड़ छह लाख
यह भी पढ़ें:Box Office:तीसरे हफ़्ते में रिकार्ड बनाने के बाद सोमवार को गोलमाल अगेन धड़ाम
कॉमेडी के साथ हॉरर को मिक्स कर रोहित शेट्टी की बनाई गई रेसिपी दर्शकों ख़ूब भाई है। पांचवी गोलमाल बनाने के भी संकेत दिए गए हैं लेकिन ये कब होगा वो पता नहीं। ये गोलमाल सीरीज़ की चौथी फिल्म थी, जो सात साल बाद आई।