सिर्फ 'बेड' शब्द के कारण मिला इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट
गिरिश कुमार की फिल्म के टीजर को सेंसरबोर्ड की ओर से 'ए' प्रमाणपत्र दिया गया है। कारण है कि इसमें 'बेड' शब्द का इस्तेमाल किया गया है।
मुंबई। गिरिश कुमार की फिल्म के टीजर को सेंसरबोर्ड की ओर से 'ए' प्रमाणपत्र दिया गया है। कारण है कि इसमें 'बेड' शब्द का इस्तेमाल किया गया है।
देखिए, कैसे इमरान बेटी के साथ पूल में कर रहे हैं मस्ती
भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए पहले भी सेंसरबोर्ड ने अपनी ओर से कुछ शब्दों और दृश्यों को फिल्म से हटाने की मांग की है। इस बार मामला फिल्म 'लवशुदा' से जुड़ा हुआ है। इसका निर्देशन वैभव मिश्रा ने किया है। सेंसरबोर्ड ने इस फिल्म को 'ए' प्रमाणपत्र दिया है। इसमें 'बेड' शब्द का इस्तेमाल किया गया है।
आइस क्रीम खाने निकली सुष्मिता की छोटी बेटी को देख हो जाएगा आपको प्यार
सूत्र ने बताया, 'इस टीजर में गिरीश और नवनीत नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच संवाद होता है कि 'प्रेम कहानी बिस्तर से ही शुरू होती है।' 'बेड' के इस्तेमाल से सेंसरबोर्ड ने इसे ठीक नहीं माना है। इसे 'ए' प्रमाणपत्र दिया गया है। फिल्म की पूरी टीम इस बात से हैरान है।'
सूत्र ने बताया, 'मेकर्स ने 1 मिनट 20 सेकंड के वीडियो में ऐसे फ्रेश संवाद दिखाए गए हैं जो युवाओं से जुड़ सके। इसमें उन्हीं बातों को दिखाने का प्रयास किया गया है। 'किसिंग' जैसा कोई सीन नहीं है। बावजूद इसके 'ए' प्रमाणपत्र दे दिया गया है।'
दुनिया पर छा जाना चाहती हैं प्रियंका
पहले यह फिल्म का टीजर रणबीर और दीपिका की फिल्म के साथ रिलीज होने वाला था। मगर चूंकि इसे 'ए" सर्टिफिकेट मिल गया था सो संभव नहीं हो सका। अब ये टीजर 'हेट स्टोरी 3' के साथ थिएटर में रिलीज होगा।
फिल्म प्रोड्यूसर विजय गेलानी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा 'हम 'तमाशा' के साथ टीजर जारी करना चाह रहे थे मगर 'ए" सर्टिफिकेट के कारण ऐसा नहीं हो सका। अब इसे 'हेट स्टोरी 3' के साथ रिलीज किया जाएगा।'