Move to Jagran APP

कुटूर वीक में गौरव गुप्ता के लिए रैंप पर उतरीं कल्कि कोचलिन

इंडिया कुटूर वीक के दूसरे दिन मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता ने अपना लेटेस्ट कलेक्शन पेश किया। 'सिल्ट एंड साइपर' नाम के इस कलेक्शन ने रैंप को फैशन से सराबोर कर दिया।

By Monika SharmaEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 10:13 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 12:06 PM (IST)
कुटूर वीक में गौरव गुप्ता के लिए रैंप पर उतरीं कल्कि कोचलिन

मोनिका शर्मा, नई दिल्ली। इंडिया कुटूर वीक के दूसरे दिन मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता ने अपना लेटेस्ट कलेक्शन पेश किया। 'सिल्ट एंड साइपर' नाम के इस कलेक्शन ने रैंप को फैशन से सराबोर कर दिया।

loksabha election banner

गौरव गुप्ता का कलेक्शन रेत पर बनाई गई आकृतियों के लहर से बह जाने के बाद भी जहन में रह जाने वाले अक्स से प्रेरित था। उन्होंने रैंप पर इसकी थीम भी रखी थी, जिसमें पेड़, पेड़ की जड़ों और समुद्र की लहरों जैसी आकृतियां बनी नजर आईं।

उनके शो में रेत के रंगों के साथ गोल्डन गाउंस, लहंगा और साड़ी गाउंस जैसे परिधान थे। उन्होंने कलेक्शन में ऑइल ब्लू, ग्लेअर सिल्वर, विदर्ड पीच, जस्ट न्यूड और टिप्सी गोल्ड कलर्स का इस्तेमाल किया।

कलेक्शन को लुक देने के लिए गौरव गुप्ता ने मेकअप और एक्सेसरीज का बेहतरीन इस्तेमाल किया था।

गौरव के शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन स्पॉटर बनीं। गौरव इससे पहले भी कल्कि को रैंप पर उतार चुके हैं। कल्कि ने बेहद अलग अंदाज, खूबसूरती और नजाकत के साथ रैंप पर वॉक किया। जब गौरव से पूछा गया कि उन्होंने कल्कि को ही शो स्टॉपर क्यों बनाया तो उन्होंने कहा, 'कल्कि पिछले साल भी कुटूर वीक में मेरे लिए रैंप पर उतरी थी। उन्होंने 2013 में भी हमारे लिए वॉक किया था। ये मेरी परफेक्ट म्यूज हैं। कल्कि बहुत प्लेफुल हैं। मल्टिटास्कर हैं। ये अपने प्ले की डायरेक्टर हैं, एक्टिंग करती हैं।'

पेस्टल कलर के गाउन में कल्कि बेहद आकर्षक दिख रही थीं। जब कल्कि से उनकी ड्रेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा वो एक राजकुमारी जैसा महसूस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'ये ड्रेस बहुत खूबसूरत है। गौरव अक्सर जो बनाते हैं, ये उससे बहुत अलग है। उनके इस काम को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। इसमें परियों की कहानी जैसी लुक है। गौरव अपने इमेजिनेशन का इस्तेमाल बेहद अच्छे तरीके से करते हैं तो ये शानदार है।'

मेकअप के बारे में पूछे जाने पर कल्कि ने कहा, 'मेकअप देखकर बाकी सबकी तरह मैं भी हैरान रह गई थी। मुझे लगता है कि गौरव जो करने की कोशिश कर रहे थे, मेकअप ने उसे वो लुक दिया है।'

गौरव गुप्ता के अलावा डिजाइनर राहुल मिश्रा ने भी अपना कलेक्शन पेश किया था।

सब्यासाची के वाइल्ड कलेक्शन के साथ कुटूर वीक का आगाज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.