सलमान नहीं, उनकी बहन के घर पधारेंगे 'गणपति'
सलमान खान के घर विराजने वाले गणपति का स्थान एक बार फिर बदल गया है। बांद्रा स्थित उनके घर में मरम्मत का काम चलने की वजह से वे गणपति को अपने पनवेल फार्म हाउस में स्थापित करने वाले थे,लेकिन अब यह स्थान भी बदल गया है। अब गणपति महाराज उनकी बहन अलविरा के घर पर पधारेंगे।
मुंबई। सलमान खान के घर विराजने वाले गणपति का स्थान एक बार फिर बदल गया है। बांद्रा स्थित उनके घर में मरम्मत का काम चलने की वजह से वे गणपति को अपने पनवेल फार्म हाउस में स्थापित करने वाले थे, लेकिन अब यह स्थान भी बदल गया है। अब गणपति महाराज उनकी बहन अलवीरा के घर पर पधारेंगे।
पढ़ें : सलमान से रोमांस करेंगी नरगिस
सूत्रों ने बताया कि असल में गणपति का स्थान बदलने का मुख्य कारण है कि फॉर्म हाउस इतना खुला है कि वहां आम जनता की भीड़ ज्यादा होने की संभावना है। सलमान खान के पिता सलीम खान ने बताया कि गणपति के पूजन अवसर पर उनके काफी रिश्तेदार भी आते हैं, फॉर्म हाउस सबके लिए काफी दूर हो जाएगा। इसलिए गणपति का स्थान बदलने का फैसला लिया गया है।
गौरतलब है कि सलमान खान पिछले 12 साल से अपने पूरे परिवार के साथ यह उत्सव मनाते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर