फाइंडिंग फैनी ने कमाए 12 करोड़, आज हो जाएगी लागत वसूल
दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' ने दो दिन में 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। उम्मीद है कि
By Edited By: Published: Sun, 14 Sep 2014 12:59 PM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2014 09:16 AM (IST)
नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' ने दो दिन में 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। उम्मीद है कि 15 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म आज अपनी लागत वसूल कर लेगी।
शुक्रवार को 5.1 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने शनिवार को 7.05 करोड़ का बिजनेस किया। दो दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 12.15 करोड़ हो गया है, जो इसके बजट के हिसाब से बढिय़ा है।
फाइंडिंग फैनी के साथ ही रिलीज हुई बिपाशा बसु की साइंस फिक्शन फिल्म 'क्रीचर 3डी' ने दो दिन में 6.88 करोड़ का बिजनेस किया। दोनों ही दिन बिपाशा की फिल्म फाइंडिग फैनी से कमाई के मामले में पीछे ही रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें