फैशन डायरीज़ : मलाइका अरोरा के देसी अवतार में भी है क्लास
एक नहीं बल्कि इन दोनों लुक्स में कहर ढा रही है मलाइका अरोरा! कौनसा लुक आया आपको पसंद?
मुंबई। मलाइका अरोरा फैशन की दुनिया में बहुत फेमस है। हॉट-कैज्यूअल लुक से लेकर सिंपल फॉर्मल और देसी अवतार तक...मलाइका पर हर लुक बहुत फबता है। हर एक अंदाज़ को मलाइका एक क्लासी अंदाज़ से कैरी करती है। एक बार फिर मलाइका ने अपने देसी अंदाज़ से जीता है लाखों का दिल।
हाल ही में मलाइका ने सत्य पॉल का साल 2017 का स्प्रिंग समर कलेक्शन लांच किया। यहां मलाइका लग रहीं थी बेहद खुबसूरत!
मलाइका की यह कलरफुल शिफोन साड़ी का प्रिंट हमें बहुत पसंद आया। चेक बॉर्डर पल्लू और ग्रीन-ब्लू शेड्स की प्लेट्स और ब्लैक शाइनी ब्लाउज और उफ़ ये एअरिंग्स!
इसे भी पढ़ें- फैशन डायरीज़ : अनुष्का-रणवीर का सेम ब्रोकेड ब्लेज़र, कौन है आपका फेवरेट
मलाइका का यह दूसरा लुक भी आपके होश उड़ा देगा। न्यूड कलर और ऑरेंज डिटेल्स की इस कॉटन साड़ी में गोल्डन वर्क है परफेक्ट कॉम्बिनेशन! स्लीक हेयर्स, स्मोकी आईज और बेबी पिंक लिप्स का तो क्या कहना। वैसे, आपको मलाइका का कौनसा लुक ज्यादा पसंद आया?