Exclusive: खतरों के इस खिलाड़ी को पसंद है जोखिम लेना
फिल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई रही है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज़्मी ने किया है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्टर अर्जुन कपूर ने जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में बताया कि उन्हें खतरों से खेलना पसंद है और जिसके चलते उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' नामक शो भी किया था।
फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के बाद अब अर्जुन कपूर की फिल्म 'मुबारकां' आने वाली है। इसको लेकर जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में अर्जुन ने रिस्क लेने को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हां खतरों से खेलना पसंद है और जिसके चलते उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' नामक शो भी किया। अर्जुन कपूर ने यह भी कहा कि जब वह यह शो कर रहे थे तब उनका पाला सांप, कीड़े - मकोड़े से भी पड़ा। इसके अलावा इस शो को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि इसी शो के दौरान उन्होंने ऊंचाई से बहुत से ऐसे खतरनाक वाले करतब भी किये जो कि उन्हें करने में डर भी लगा। ठीक इसी तरह उन्होंने फिल्मों के मामले में भी किया है। अर्जुन ने कई ऐसी फ़िल्में की है जो कि बहुत ही अलग थी बल्कि हिट भी रही। अर्जुन कपूर ने यह भी कहा कि 'खतरों के खिलाड़ी को करते समय उन्होंने अपनी सीमा को जाना और वह अब उसका उपयोग अब अपनी फिल्मों के चयन के लिए भी करते हैं।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर वालों को दी ऐसी सलाह कि ख़ुश हो जाएगा इंडियन सिनेमा
फिल्मों के हिट होने को लेकर अर्जुन कहते हैं कि, कोई नहीं बता सकता कि कौन सी फिल्म हिट होगी और कौन सी फ्लॉप। अब वैसी फिल्में कम बन रही है जैसी पहले माता-पिता के साथ जाकर देखी जा सकती थी। इस मौके पर उनके साथ अथिया शेट्टी और इलियाना डी क्रूज़ भी मौजूद थीं। फिल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई रही है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज़्मी ने किया है।