Move to Jagran APP

Exclusive : टॉमबॉय थीं ये एक्ट्रेस, चलाती हैं बुलेट

मुमकिन है कि आप जल्द ही शिवांगी को मुंबई की सड़कों पर बुलेट चलाते देख सकते हैं। शिवांगी फिलहाल बीकानेर में अपने शो का वेडिंग सीन फिल्मा रही हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 03 Mar 2017 06:16 PM (IST)Updated: Sat, 04 Mar 2017 02:15 PM (IST)
Exclusive : टॉमबॉय थीं ये एक्ट्रेस, चलाती हैं बुलेट
Exclusive : टॉमबॉय थीं ये एक्ट्रेस, चलाती हैं बुलेट

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। इन दिनों आप इन्हें छोटे परदे पर देख एक सीधी-साधी लड़की के किरदार में देख सकते हैं। कभी ये टीवी पर दुल्हन बनी नजर आ रही हैं, लेकिन एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वे बिल्कुल टॉमबॉय की तरह ही रहना पसंद करती थीं। 

loksabha election banner

हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभा रहीं शिवांगी जोशी की। शिवांगी ने खुद बताया कि वह देहरादून की रहने वाली हैं और अपने शहर में वह टॉमबॉय के रूप में ही लोकप्रिय थीं और उन्हें बाइक चलाना बेहद पसंद था। उनके पास कई बाइक्स थी। वे अपने दोस्तों के साथ पूरे शहर में बाइक से घूमती थीं। उन्होंने बताया कि, उन्हें सबसे अधिक बुलेट चलाने में मजा आता था। अब जबकि वह मुंबई आ चुकी हैं तो उनका मन है कि वे यहां भी एक बाइक खरीदें। लेकिन अब तक उनकी ये ख्वाहिश पूरी नहीं हुई है, क्योंकि उनकी मां उन्हें मुंबई की भीड़ में बाइक चलाने देना नहीं चाहती। लेकिन शिवांगी ने बताया है कि अब वह सब्र नहीं कर पा रही हैं। इसलिए उन्होंने इस बार अपनी मां से कहा है कि इस साल उन्हें अपने बर्थडे पर एक बुलेट ही चाहिए। शिवांगी जल्द ही इसे आर्डर भी करने वाली हैं। आने वाले 18 मई को शिवांगी अपनी मां से यही गिफ्ट मांगने वाली हैं।

श्रद्धा कपूर को मिला बर्थडे सरप्राइज, अर्जुन कपूर ने किया प्रपोज़... वो भी सरेआम

तो यह मुमकिन है कि आप जल्द ही शिवांगी को मुंबई की सड़कों पर बुलेट चलाते देख सकते हैं। शिवांगी फिलहाल बीकानेर में अपने शो का वेडिंग सीन फिल्मा रही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.