Exclusive : Ex lover के पैरेंट्स को देखकर आज भी क्यों खुश हो जाती है ये Mastani
फिल्म 'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शुक्रवार को एक अवार्ड फंक्शन में पहुंची। इस मौके पर उनसे जब यह पूछा गया कि उनकी नज़र में मोस्ट स्टाइलिश मेल और फीमेल कौन हैं तो उन्होंने एेसा जवाब दिया जिस पर शायद आपको यकीन न हो। बाजीराव की इस मस्तानी ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर का नाम लिया। दीपिका ने यह भी बताया कि दोनों को साथ देखकर उन्हें बड़ी खुशी होती है।
मस्तानी मतलब दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 'पद्मावती' में व्यस्त हैं। शुक्रवार को दीपिका एक अवार्ड फंक्शन में पहुंची थी। इस मौके पर दीपिका को भी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, 'यह स्टाइल अवार्ड है। यह अवार्ड उन सभी लोगों के कारण है जो पर्दे के पीछे काम करते हैं चाहे वो हमारे हेयर स्टायलिस्ट हो, मेकअप मैन हो या फिल्म डायरेक्टर निर्देशक हों। जिनके मेल जोल से हम पर्दे पर वो दिख पाते हैं, जो वो दिखाना चाहते हैं। इसके अलावा हमारे व्यक्तित्व की भी छाप इस पर पड़ती है। इन सभी को मिलाकर हमारी टीम सर्वोत्तम लाने का प्रयास करती है।' उनसे जब यह पूछा गया कि उनकी नज़र में मोस्ट स्टाइलिश मेल और फीमेल कौन हैं तो दीपिका ने कहा, 'आज मुझे ऋषि कपूर और नीतू कपूर को जीतते हुए देखकर बड़ी खुशी हुई। मुझे लगता है वो दोनों हमेशा ही अधिक शिष्टता का पालन करते हैं और हमेशा ही सौन्दर्यता के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। मुझे उन्हें हमेशा ही एेसे देखना अच्छा लगता है।' इस मौके पर जब फिल्म 'पद्मावती' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, 'मेरी पूरी एनर्जी इन दिनों फिल्म 'पद्मावती' पर केंद्रित है। इसके अलावा किसी भी चीज पर मेरा ध्यान नहीं है।'
Casting Scoop: करण जौहर की फिल्म में शाहरुख़ और रणबीर साथ
आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण फिल्म बाजीराव मस्तानी में मस्तानी बनी थीं। उनके इस किरदार को काफी सराहना मिली थी। फिल्म 'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है।