Exclusive : Fashion queen सोनम कपूर इन हसीनाओं के फैशन सेंस की हैं Big fan
सोनम कपूर जल्द संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म में टीना मुनीम की भूमिका में दिखाई देंगी।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फैशनिस्ता को बॉलीवुड की इन हसीनाओं का स्टाइल स्टेटमेंट पसंद है। सोनम कपूर ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में बताया कि उन्हें 90 के दशक में रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, करिश्मा कपूर का फैशन सेन्स गजब का लगता था लेकिन कभी भी उन्होंने उनकी तरह से दिखने की कोशिश नहीं की है।
अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में बताया कि उन्हें 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियां जैसे करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी, उर्मिला मातोंडकर और रवीना टंडन का ड्रेसिंग सेंस काफी पसंद था। लेकिन वह उनके पहनावे या फिर स्टाइल को कभी कॉपी कर नहीं करती। सोनम कपूर कहती हैं, ''करिश्मा कपूर से मैं बहुत प्रभावित हुई हूं। लोलो बहुत हॉट थीं। इसके अलावा रंगीला फिल्म की उर्मिला मातोंडकर। यह तो 90 के दशक की फिल्मों की हीरोइनें हैं। मुझे कहना चाहिए वहीदा रहमान और रेखा बहुत ही खूबसूरत दिखती थी। इनके अलावा नूतन जब ट्राउजर पहनती थी और बहुत खूबसूरत लगती थीं। शर्मिला टैगोर भी अच्छी लगती थी। अगर 90 के दशक की बात करनी है तो रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी को बहुत अच्छा फैशन सेंस था।
यह भी पढ़ें: Exclusive : Golmaal again के इन moments को सहेजकर रखना चाहते हैं श्रेयस तलपड़े
इस मौके पर उनकी बहन रिया कपूर भी मौजूद थी। दोनों अपने नए फैशन ब्रांड के प्रमोशन के लिए आई हुई थी। गौरतलब है कि सोनम कपूर को बॉलीवुड में फैशन क्वीन माना जाता है क्योंकि उनका फैशन सेंस गजब का है। सोनम कपूर जल्द संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म में टीना मुनीम की भूमिका में दिखाई देंगी।