Exclusive: अब अर्जुन कपूर की होगी सोनम और रिया के हाथों जमकर पिटाई, जानिए क्यों
अनीस बज्मी की फिल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई को रिलीज हो रही है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म 'मुबारकां' को लेकर हाल ही में हुए एक म्यूजिकल इवेंट के दौरान अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के बीच सवाल-जवाब का दौर चला। इस बीच जब अनिल कपूर ने यह पूछा कि उन्हें कजिन सोनम, हर्षवर्धन और रिया कपूर में से कौन सबसे ज्यादा अच्छा लगता और करीबी है? इस सवाल का जवाब देते हुए ने पहले तो यह कहा कि इसके बाद उन्हें जीवनभर सोनम और रिया से मार खानी पड़ेगी।
अर्जुन कपूर जवाब देते हुए कहते हैं, 'मेरा पसंदीदा चचेरा भाई या बहन बताकर क्या मुझे घर जाकर मार खानी है। सोनम मुझे जीवन भर मारेगी अगर उसका नाम नहीं लिया तो, रिया भी मारेगी जीवन भर, हर्षवर्धन कपूर को कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि मैं उसका नाम लेता हूं या नहीं। मेरा पसंदीदा चचेरा भाई या बहन इन सभी में से मोहित मारवाह है।' इसके बाद भी जब अनिल कपूर ने अपने सवाल पर जोर दिया तो अर्जुन कपूर ने सोनम कपूर का नाम लिया। अर्जुन कपूर कहते हैं, 'सोनम मेरी पसंदीदा चचेरी बहन है क्योंकि हम एक ही स्कूल में पढ़े हैं और मैं सोनम को लेकर थोड़ा ज्यादा पजेसिव रहता हूं। तो सोनम ही हैं। इस जवाब के बाद अब रिया और हर्षवर्धन से मुझे जीवन भर कोई गिफ्ट नहीं मिलेगी।'
यह भी पढ़ें: जब हैरी मेट सेजल का Trailer रिलीज़, यहां देखिए
आपको यह भी बता दें कि, जब यह सवाल अनिल ने अर्जुन से किया था तब अर्जुन ने पहले अनिल की ही इस सवाल का जवाब देने के लिए कहा था। तो तुरंत अनिल ने सोनम का नाम लिया था। 'फिल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।