Exclusive: चाचू अनिल कपूर के ये सीक्रेट्स नहीं जानते थे ख़ुद अर्जुन कपूर भी
अर्जुन बताते हैं कि उन्हें नहीं पता था कि फ़िटनेस को लेकर इतने सजग रहने वाले अनिल कपूर चटोरे भी खूब हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अर्जुन कपूर फ़िल्म 'मुबारकां' में पहली बार अपने चाचा अनिल कपूर के साथ काम कर रहे हैं।फ़िल्म में दोनों चाचा-भतीजा के ही किरदार में हैं। अर्जुन अनिल कपूर के साथ बचपन से ही क्लोज रहे हैं। लेकिन, इसके बावजूद अर्जुन बताते हैं कि इस बार शूटिंग के दौरान उन्होंने एक नये अनिल चाचू को एक्सप्लोर किया और उनके कुछ सीक्रेट्स जाने।
अर्जुन बताते हैं कि उन्हें नहीं पता था कि फ़िटनेस को लेकर इतने सजग रहने वाले अनिल कपूर चटोरे भी खूब हैं।सेट्स पर जो भी खाने की चीजें आती थीं अनिल को वो ज़रुर चखनी होती थी। अर्जुन कहते हैं कि उनके अंदर का बच्चा अब तक जिंदा है, यह भी सेट पर उन्होंने एक्सप्लोर किया। अनिल कपूर जिस एनर्जी के साथ सेट पर आते हैं, सबके साथ मस्ती करते हैं और बच्चों की तरह सबको तंग भी करते हैं और तो और प्रैंक्स भी खेलते हैं। यह उन्हें दिल से यंग बनाये रखता है।
यह भी पढ़ें: जब फ़ोटोग्राफर्स खींचतें हैं तैमूर की तस्वीरें... जानिए क्या कहना है मां करीना कपूर ख़ान का
हां, मगर अर्जुन बताते हैं कि जब बात काम की आती है तो वह यह देख कर दंग हो जाते थे कि अनिल 500 बार भी रिहर्सल करने को तैयार रहते थे। अर्जुन बताते हैं कि उन्होंने कभी अधिक दोस्त नहीं बनाये। वजह यह थी कि बचपन से ही वह ज्वाइंट फैमिली में रहे है तो उनके सारे कजिन्स हमेशा उनके साथ में होते थे। सब आपस में ही काफ़ी अच्छे दोस्त बन गए थे। अनिल कपूर के साथ अर्जुन काफी वर्ल्ड टूर पर भी जाया करते थे। उन्हें इसलिए 'मुबारकां' जैसी फ़िल्म की शूटिंग में मजा आया। अर्जुन कहते हैं, "मुझे इस बात की हमेशा ख़ुशी होती थी कि अनिल मेरे चाचू हैं। उनके साथ मैं राजमा चावल खाना बचपन से ही एंजॉय करता रहा हूं। मुझे इस बात की ख़ुशी हमेशा होती है कि जिस अनिल कपूर को लोग टीवी में देखते हैं उन्हें मैं बगल में देख रहा हूं। यह प्राउड फीलिंग होती है। अर्जुन की फ़िल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई को रिलीज होगी।