Move to Jagran APP

Exclusive: तैमूर को लेकर क्या है उनके बॉलीवुड न्यूकमर मामू की चाहत

अभी आदर के परिवार में भी तैमूर ही हॉट टॉपिक हैं और घर में उनसे जुड़ी बातें ही अधिक होती हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 05:11 PM (IST)
Exclusive: तैमूर को लेकर क्या है उनके बॉलीवुड न्यूकमर मामू की चाहत
Exclusive: तैमूर को लेकर क्या है उनके बॉलीवुड न्यूकमर मामू की चाहत

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। तैमूर की चर्चा सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जितनी अधिक होती रहती है, तैमूर अपने परिवार में भी कुछ वैसे ही सुर्ख़ियों में रहते हैं। उनके नाना, मौसी से लेकर मामा सभी उन्हें बेहद प्यार करते हैं।

loksabha election banner

इस श्रेणी में तैमूर के एक नए मामा का नाम और शामिल हो गया है और वह हैं, करीना की बुआ के बेटे आदर जैन, जो जल्द ही बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। आदर बताते हैं कि वह भी तैमूर के फैन हैं।तैमूर के साथ वक्त बिताना उन्हें बेहद पसंद है और वह काफी वक्त एक साथ गुजरते हैं। जब भी वह करीना के घर पर होते हैं, तैमूर के साथ काफी खेलते हैं। यह पूछे जाने पर कि वो तैमूर के लिए कोई तोहफा लाये हैं। इस पर मजाकिया अंदाज़ में आदर कहते हैं कि अभी तैमूर तो बहुत छोटे हैं। उसे गिफ्ट की समझ कहां होगी। इसलिए अभी से उन्हें कुछ देना का फायदा नहीं है। लेकिन आदर की चाहत है कि तैमूर जब बड़े हो जायेंगे तो वह उन्हें अपनी तरह ही शरारती बना देंगे और साथ ही वह चाहेंगे कि जिस तरह आदर खुद अॉल राउंडर रहे हैं और काफी स्पोर्ट्स में माहिर हैं और ड्रम भी अच्छा बजाते हैं, तैमूर को भी वह ये सारी चीजें सिखाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: 'लखनऊ सेंट्रल' और 'क़ैदी बैंड' से पहले इन फ़िल्मों में दिखायी जा चुकी है जेल की ज़िंदगी

आदर बताते हैं कि अभी उनके परिवार में भी तैमूर ही हॉट टॉपिक हैं और घर में उनसे जुड़ी बातें ही अधिक होती हैं। चूंकि सभी को तैमूर बहुत क्यूट लगते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.