Move to Jagran APP

तो ये है ईशा देओल की बेटी का नाम, नानी हेमा मालिनी ने कहा लक्ष्मी आई है

स्टार किड्स के नाम बहुत बार सेलेब्स बड़ी क्रिएटिव तरीके से भी रखते हैं। जैसे, तैमूर, मिशा, आदिरा, यश और रूही...

By Shikha SharmaEdited By: Published: Tue, 24 Oct 2017 12:46 PM (IST)Updated: Tue, 24 Oct 2017 12:49 PM (IST)
तो ये है ईशा देओल की बेटी का नाम, नानी हेमा मालिनी ने कहा लक्ष्मी आई है
तो ये है ईशा देओल की बेटी का नाम, नानी हेमा मालिनी ने कहा लक्ष्मी आई है

मुंबई। हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने 20 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया। देओल परिवार और और ईशा के पति भरत तख्तानी के परिवार के लिए भी यह ख़ुशहाली दिवाली के त्यौहार को दोगुना कर गई। और अब बारी है इस बेबी गर्ल के नामकरण की। तो, आपको बता दें कि ईशा की बेटी का नाम है 'राध्या'!

loksabha election banner

कहा जा रहा है कि राध्या का नाम राधा से जुड़ा हुआ है और देओल परिवार कृष्ण-राधा को बहुत मानते हैं। इसके अलावा राध्या का मतलब आराध्या या पूजा भी होता है। हेमा मालिनी ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपनी नातिन के आने की ख़ुशी को ज़ाहिर करते हुए लिखा था कि उनके घर लक्ष्मी आई है। वैसे, स्टार किड्स के नाम की बात की जाए तो यह आम माता-पिता की तरह स्टार माता-पिता के लिए भी काफी स्पेशल होता है। स्टार किड्स के नाम बहुत बार सेलेब्स बड़ी क्रिएटिव तरीके से भी रखते हैं।

यह भी पढ़ें: ईशा देओल बनी मां, देखें नन्हीं परी संग यह तस्वीरें

हाल ही में 30 सितम्बर को कुणाल खेमू और सोहा अली ख़ान ने भी अपनी ज़िन्दगी में बेबी गर्ल का स्वागत किया है।और इसका नाम उन्होंने इनाया नौमी खेमू रखा है। आपको बता दें कि इनाया नवरात्र के नवें दिन याने नवमी को जन्मीं थी इसलिए उनके नाम के आगे उन्होंने नौमी रखा है। आपको बता दें कि यह नाम कुणाल ने खुद रखा है।

इससे पहले करीना कपूर ख़ान और सैफ अली ख़ान के बेटे तैमूर ने भी खूब सुर्ख़ियां बटोरी थीं। तैमूर चौदहवी शताब्दी का एक शासक था जिसने महान तैमूरी राजवंश की स्थापना की थी। पटौदी ख़ानदान के तैमूर अली ख़ान आज स्टार किड में बड़े फेमस हैं।

करण जौहर ने भी अपने ट्विन बच्चों का नाम बड़ी क्रिएटिव तरीके से रखा था। यश और रूही, यश करण के पिता का नाम है और रूही उनकी मां हीरू के नाम का ठीक उल्टा।

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने भी अपनी बेटी का नाम क्रिएटिव तरीके से रखा था। 9 दिसम्बर साल 2015 को रानी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया था और इनका नाम उन्होंने रानी और आदित्य के नाम को जोड़ कर आदिरा रखा था। कुछ ऐसे ही क्रिएटिविटी शाहिद कपूर और मीरा कपूर ने अपनी बेटी मिशा के लिए भी किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.