जापान में मोदी ही नहीं, श्रीदेवी भी दिखा रही हैं जलवा
एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा में अपने भाषणों और व्यवहार से जापानियों का दिल जीत रहे हैं, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी
नई दिल्ली। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा में अपने भाषणों और व्यवहार से जापानियों का दिल जीत रहे हैं, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने भी जापान के लोगों का दिल जीत लिया है।
आप सोच रहे होंगे श्रीदेवी ने जापानियों का दिल कैसे जीत लिया? दरअसल इन दिनों जापान के लोग श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। भारत में 2012 में रिलीज हुई ये फिल्म जापान में इस साल 28 जून को रिलीज हुई थी।
जापान की 33 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ये फिल्म वहां सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है। यह फिल्म वहां के लोगों को इतनी पसंद आई कि 17 और स्क्रीन पर रिलीज की गई। जापान के 20 शहरों में 50 स्क्रीन पर वहां के दर्शक इस फिल्म का आनंद ले रहे हैं।
इंग्लिश विंलिग्श का टोक्यो में 27 मई को ग्रांड प्रीमियर आयोजित किया था, जिसमें श्रीदेवी के साथ जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे की पत्नी एकी एबे और मशहूर जापानी सिंगर एजनेस चैन भी मौजूद थे। श्रीदेवी ने जापान में फिल्म की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, 'मैं फिल्म को अब भी मिल रहे लोगों के प्यार से बहुत खुश हूं। 'मैं गौरी शिंदे का भी इतनी बेहतरीन फिल्म बनाने का एक बार फिर शुक्रिया अदा करती हूं।'
गौरी शिंदे की यह निर्देशक के तौर पर पहली फिल्म थी। वैसे जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड आमिर खान की धूम-3 के नाम है।
क्लिक करके जानिए, प्रभु देवा के लिए क्यों बेघर हुईं श्रीदेवी