एकता कपूर ने फिर चुना लकी टाइम स्लॉट
रोनित रॉय और पल्लवी कुलकर्णी का नया धारावाहिक 'इतना करो न मुझे प्यार' 18 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। ये शो रात 10.30 बजे प्रसारित होगा। पहले इस समय पर प्रसारित हो रहे सीरियल 'हमसफर्स' को रात 8.30 बजे के टाइम स्लॉट में डाल दिया गया है।
मुंबई। रोनित रॉय और पल्लवी कुलकर्णी का नया धारावाहिक 'इतना करो न मुझे प्यार' 18 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। ये शो रात 10.30 बजे प्रसारित होगा। पहले इस समय पर प्रसारित हो रहे सीरियल 'हमसफर्स' को रात 8.30 बजे के टाइम स्लॉट में डाल दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, 'चैनल इतना करो न मुझे प्यार को इससे पहले के टाइम स्लॉट में डालना चाहता था। हालांकि क्योंकि 10.30 बजे का समय बड़े अच्छे लगते हैं के लिए लकी साबित हुआ था इसलिए एकता इस नए सीरियल के लिए भी यही टाइम स्लॉट चाहती थी।'
पढ़ेंः जल्द ही दर्शकों को लुुभाएंगे टीवी के ये नए शो!
पढ़ेंः टीवी पर लौटेगी ये जोड़ी! पत्नी आतंकवादी तो पति बनेंगे पुलिस अफसर!