जानें, क्यों इस हॉलीवुड एक्शन स्टार ने वरुण धवन को बोला थैंक्स
हॉलीवुड एक्शन स्टार ड्वेन जॉनसन ने बर्थडे विश करने के लिए बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का शुक्रिया अदा किया है। वह 'द रॉक' के नाम से काफी मशहूर हैं। उनका शनिवार को बर्थडे था। वह पूरे 43 साल के हो गए और इस खास मौके पर वरुण धवन ने उन्हें
मुंबई। हॉलीवुड एक्शन स्टार ड्वेन जॉनसन ने बर्थडे विश करने के लिए बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का शुक्रिया अदा किया है। वह 'द रॉक' के नाम से काफी मशहूर हैं। उनका शनिवार को बर्थडे था। वह पूरे 43 साल के हो गए और इस खास मौके पर वरुण धवन ने उन्हें ट्विटर के जरिए बधाई दी थी।
आखिरकार शादी पर बोल ही पड़ीं हमेशा चुप रहने वालीं कट्रीना!
वरुण धवन ने ट्वीट किया था, 'जन्मदिन की बधाई बिग मैन। मेरी प्रेरणा, मनोरंजन की दुनिया में सबसे रोमांचक व्यक्तित्व।' ड्वेन जॉनसन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' में नजर आए थे। उन्होंने भी ट्वीट कर वरुण धवन को थैंक्स बोला।
प्रणब दा ने राष्ट्रपति भवन में देखी कोंकणा सेन की यह फिल्म
ड्वेन जॉनसन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'धन्यवाद दोस्त, और सारे भारत को इस ढेर सारे प्यार के लिए धन्यवाद।' वरुण धवन जल्द ही फिल्म 'एबीसीडी 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।