क्या आपको पता है सोनाक्षी का अॉल टाइम फेवरेट सॉन्ग, आप खुद सुन लीजिए
एक्ट्रेस सोनाक्षी 'इत्तेफाक' की रीमेक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगी।
मुंबई। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जितनी अच्छी एक्टिंग करती हैं उतनी अच्छी सिंगिंग भी। ये हम नहीं बल्कि उनके फैंस कह रहे हैं। समय समय पर वे अपनी आवाज का जूद बिखेरती हैं। एक बार फिर उन्होंने एेसा किया।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को पता है कि उन्हें अपनी फैंस को कैसे एंटरटेन करना है। फिल्मों में एक्टिंग से तो उन्होंने अपने फैंस को खुश किया ही है। समय समय पर वे सिंगिंग भी करती हैं। उनकी आवाज को सुनने के लिए फैंस को इंतजार रहता है। यह इंतजार खत्म हुआ और उन्होंने हालही में एक सॉन्ग को आवाज दी है। दरअसल, सोनाक्षी ने सॉन्ग 'ड्रॉप्स अॉफ जूपिटर' को गाया है। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है अॉल टाइम फेवरेट। इस पोस्ट पर उन्हें उनके फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। आपको बता दें कि, यदि आप अमेरिकन रूट्स रॉक बैंड 'ट्रेन' के फैन हैं तो यकीनन आप इसे मिस करना नहीं चाहेंगे। इस विडियो में सोनाक्षी यह पॉप सॉन्ग दिल से गाती नजर आ रही हैं। बताते चलें कि, 'आज मूड इश्कॉहलिक है' और 'तेवर' के गाने 'लेट्स सेलिब्रेट' में सोनाक्षी ने अपनी आवाज का जादू चलाया था।
इस मराठी हॉरर फिल्म में नहीं होगा एक भी गाना
एक्ट्रेस सोनाक्षी 'इत्तेफाक' की रीमेक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगी। सोनाक्षी की 'नूर' फिल्म भी आने वाली है।