दिव्यांका त्रिपाठी की बहन इस शो में करेंगी लीड रोल, रितिक के साथ भी है कनेक्शन
दिव्यांका त्रिपाठी की बहन कनिका तिवारी जल्द सी छोटे पर्दे पर नजर आएंगी। इससे पहले वो रितिक रोशन की बहन का रोल निभा चुकी हैं।
नई दिल्ली। दिव्यांका त्रिपाठी अपने अभिनय से लोगो का दिल जीत रही है। अब खबरे हैं कि उनकी बहन कनिका तिवारी भी छोटे पर्दे पर दमदार एंट्री मारने जा रही हैं। कनिका 'दिया और बाती हम' के नए सीजन में लीड रोल में नजर आएंगी।
इस काम के लिए केटी पेरी ने सबके सामने उतारे कपड़े, पुलिस ने किया गिरफ्तार
‘दिया और बाती हम’ मशहूर डेली सोप में से एक था, लेकिन आखिरी के कुछ एपिसोड्स में घिसी पिटी कहानी के चलते शो की टीआरपी डाउन हो गई थी। इस वजह से इस शो को 11 सिंतबर को ऑफऐयर कर दिया गया। इस शो में अना राशिद और दीपिका सिंह लीड रोल में थे। कहानी के आखिर में आतंकियों से लड़ते हुए संध्या बम ब्लास्ट में मारी जाती हैं। सूत्रों की मानें तो जनवरी 2017 तक यह शो नई कहानी और नए किरदारों के साथ वापसी कर सकता है। नए सीजन की कहानी सूरज और संध्या की बेटी खनक के इर्द गिर्द होगी।
पाकिस्तानी होस्ट सना फैजल को फैन ने आइस्क्रीम के बहाने खिलाया जहर
बता दें कि दिव्यांका की बहन कनिका का अभिनय जगत में ये कोई पहला कदम नहीं है। इससे पहले वो रितिक रोशन के साथ 'अग्निपथ' में उनकी बहन के रोल में नजर आई थीं।