दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार, जल्द घर लौटेंगे
प्रशंसकों की दुआओं का ही असर है कि सदी के महानायक दिलीप कुमार की तबीयत अब सुधर रही है। वे अब धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि उन्हें अभी भी आराम की सख्त जरूरत है। लेकिन वे अभी भी आइसीयू में भर्ती हैं। मशहूर अभिनेत्री और दिलीप साहब की पत्नी सायरा बानो ने ये जानकारी दी है।
मुंबई। प्रशंसकों की दआओं का ही असर है कि अपने जमाने के सुपरस्टार दिलीप कुमार की तबीयत अब सुधर रही है। वे अब धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि उन्हें अभी भी आराम की सख्त जरूरत है। लेकिन वे अभी भी आइसीयू में भर्ती हैं। मशहूर अभिनेत्री और दिलीप साहब की पत्नी सायरा बानो ने ये जानकारी दी है।
पढ़ें : दिलीप कुमार की हालत सुधरी, मन्ना डे फिर अस्पताल में भर्ती
उन्होंने दिलीप साहब के फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि दिलीप साहब की तबीयत में अभी सुधार है। गुरुवार को दिलीप साहब ने अस्पताल के बेड पर ही चाय भी पी। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से ठीक होते ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जल्द ही घर लौट आएंगे।
गौरतलब है कि काफी दिनों से ही दिलीप साहब बीमार चल रहे थे। पिछले दिनों उन्हें दिल का दौरा पड़ने से आइसीयू में भर्ती कराना पड़ा। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर