'डीआइडी' की विनर की अगली ख्वाहिश हैं दीपिका-रणवीर!
हरप्रीत खत्री को डांस बेस्ड रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स' से पहचान मिली है। वे सीजन टू की विजेता बनी हैं। उनकी इच्छा है कि वो बॉलीवुड की हिट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को कोरियोग्राफ करें। हरप्रीत ने कोरियोग्राफर्स बॉस्को-सीजर के साथ असिस्टेंट के तौर पर
मुंबई। हरप्रीत खत्री को डांस बेस्ड रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स' से पहचान मिली है। वे सीजन टू की विजेता बनी हैं। उनकी इच्छा है कि वो बॉलीवुड की हिट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को कोरियोग्राफ करें।
बिग बॉस में आईं मॉडल के साथ दिल्ली में दुष्कर्म
हरप्रीत ने कोरियोग्राफर्स बॉस्को-सीजर के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया है। वे उन्हें ही अपनी प्रेरणा मानती हैं। शो जीतने के बाद उनकी इच्छा है कि उन्हें भी कोरियोग्राफी का मौका मिले।
हरप्रीत ने कहा, 'मैं अब फुलटाइम कोरियोग्राफर के तौर पर काम करना चाहती हूं। मुझे जो भी मौका मिलेगा मैं उसके हिसाब से काम करूंगी। बॉलीवुड फिल्म में मुझे दीपिका और रणवीर को कोरियोग्राफ करने में बहुत खुशी होगी। दोनों ही बेहद कमाल के परफॉर्मर हैं।'