दिया मिर्जा बनी भारत के लिए यूएन एनवायर्नमेंट की गुडविल एम्बेसेडर
दिया ने कहा, भविष्य को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत के रूप में हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।
मुंबई। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस सोशल इशूज के लिए भी काम कर रही हैं और काफ़ी एक्टिव हैं। इस लिस्ट में एक नाम दिया मिर्जा का भी है। ख़बर यह है कि दिया को नेचर को सर्व करने का सुनहरा मौका मिला है।
दरअसल, दिया मिर्जा को इंडिया के लिए यूएन एनवायर्नमेंट गुडविल एम्बेसेडर नियुक्त किया गया है। इस बारे में खुद दिया ने ट्विटर पर खु़शी जाहिर करते हुए जानकारी दी है। दिया ने इस नई भूमिका के साथ पर्यावरण संबंधी मुद्दों को लेकर जागरूकता बढ़ाने और उनके समाधान के लिए लगातार जारी अपने काम को और अधिक प्रभावी बनाने की बात की है। दिया का कहना है कि, पर्यावरण की रक्षा के लिए और विकास को बढ़ावा देने के लिए वो संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण (यूएन एनवायर्नमेंट) के साथ काम करने के इस मौके को पाकर सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हैं। पर्यावरण से जुड़े मुद्दे इस युग की बड़ी चुनौतियां साबित होने वाली हैं और वो भविष्य को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत के रूप में हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।
यह भी पढ़ें: Padmavati row: जब दुष्कर्म होता है तब कोई नहीं कहता कि ये बैन कर देंगे वो बैन कर देंगे - ईशा
दिया को बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ने शबाना आज़मी ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
Congratulations @deespeak for being appointed UN Goodwill Ambassador on Environment. They couldnt have chosen better. So proud of you pic.twitter.com/3ZQnAqcGZD— Azmi Shabana (@AzmiShabana) November 30, 2017
आपको बता दें कि, दिया मिर्जा लगातार एनवायर्नमेंट कंजरवेशन को लेकर लगातार काम करती आई हैं।