रणवीर को किस करने से पहले एक्स ब्वॉयफ्रेंड से मिली थीं दीपिका
ऐसा लगता है कि रणवीर के साथ रिलेशनशिप में होने के बावजूद दीपिका का मोह रणबीर कपूर से खत्म नहीं हुआ है।
मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रिलेशनशिप में हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन दीपिका ने अभी तक रणबीर से मिलना बंद नहीं किया है, ये बात शायद बहुत कम लोगों को पता होगी। ब्रेकअप के बाद दीपिका, रणबीर के साथ फिल्म 'तमाशा' में भी काम कर चुकी हैं।
एक न्यूजपेपर की खबर के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को हाल ही में उस स्टूडियो से निकलते हुए देखा गया, जहां करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में लीड एक्टर रणबीर कपूर हैं। सूत्रों के मुताबिक स्टूडियो में दीपिका ने रणबीर के साथ काफी समय बिताया। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई।
सनी लियोन के सामने पति डेनियल ने की ये शर्मनाक हरकत
चौंकाने वाली बात यह है कि दीपिका जिस दिन अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर को मिलने गई थीं, उसी दिन वह रणवीर के साथ इरफान की फिल्म 'मदारी' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। यहीं दीपिका ने सबके सामने रणवीर को किस भी किया था। वैसे बता दें कि कुछ दिनों पहले दीपिका और रणवीर के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई थीं। इसकी वजह कहीं रणबीर कपूर तो नहीं हैं? रणबीर का पिछले दिनों कट्रीना कैफ से ब्रेकअप हो गया है और वो इन दिनों सिंगल हैं।
हालांकि सुनने में यह भी आया था कि रणवीर और दीपिका ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। लेकिन दीपिका और रणवीर ने इस बात से इनकार किया है।
क्या 'बाहुबली' के ये रिकॉर्ड तोड़ पाएगी रजनीकांत की 'कबाली'?