रणबीर कपूर को आज भी याद करती हैं दीपिका!
भले ही दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के नजदीक आती जा रही हैं और दोनों के रिश्ते की चर्चा सरे आम होने लगी है, लेकिन दीपिका आज भी अपने पुराने रिश्ते को भूल नहीं पाई हैं। जी हां हम दीपिका और रणबीर कपूर के रिश्ते की बात कर रहे हैं।
मुंबई। भले ही दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के नजदीक आती जा रही हैं और दोनों के रिश्ते की चर्चा सरे आम होने लगी है, लेकिन दीपिका आज भी अपने पुराने रिश्ते को भूल नहीं पाई हैं। जी हां हम दीपिका और रणबीर कपूर के रिश्ते की बात कर रहे हैं। दीपिका और रणबीर को अलग हुए काफी वक्त हो गया है, पर लगता है दीपिका के दिल में आज भी रणबीर के लिए वही जगह है, तभी वे किसी ना किसी बहाने से उनका नाम ले ही लेती हैं।
पढ़ें : दीपिका की सबसे बड़ी डील
इन दिनों लगातार कई इवेंट के दौरान दीपिका ने अपने पुराने रिश्ते की चर्चा की। वे रणबीर को लेकर फ्लैश बैक में चली गईं। दीपिका ने खुले आमकहा कि वे रणबीर से सच्चे दिल से प्यार करती थीं और जब वे दोनों अलग हुए थे, उनका दिल अंदर से टूटा था। दीपिका ने साफ कहा कि एक लड़की जब सच्चे रिश्ते में होती है तो वह खुद को बहुत ही संपूर्ण महसूस करती है। दीपिका को भी ऐसा ही लगता था। वे अपने और रणबीर कपूर के रिश्ते को लेकर ईमानदार थीं।
पढ़ें : रणवीर के साथ रिश्ते में जल्दबाजी नहीं
उन्होंने करण जौहर के चैट शो में भी कहा था कि एक बार दिल टूट गया है अब दोबारा इस मामले में जल्दबाजी नहीं करेंगी। उन्होंने कहा था कि ये दिल का मामला है इसमें सोच समझकर फैसले लेने होते हैं। यही नहीं रणवीर सिंह के साथ अपने नए रिश्ते के बारे में दीपिका ने कहा था कि वे अपने दिल को अब यूं ही किसी के हाथों में नहीं देंगी।