Move to Jagran APP

सफलता के लिए दीपिका पादुकोण ने किया यह सबसे बड़ा त्याग

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' इस साल 1 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 17 Oct 2017 03:45 PM (IST)Updated: Tue, 17 Oct 2017 03:45 PM (IST)
सफलता के लिए दीपिका पादुकोण ने किया यह सबसे बड़ा त्याग
सफलता के लिए दीपिका पादुकोण ने किया यह सबसे बड़ा त्याग

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में कदम रखने वाली दीपिका पादुकोण आज सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। दीपिका का मानना है कि सफलता मेहनत और समर्पण से मिलती है। दीपिका का कहना है कि उन्होंने परिवार से दूर रहकर सफलता के लिए सबसे बड़ा त्याग दिया है। 

loksabha election banner

दीपिका पादुकोण ने सोमवार को हेमा मालिनी के जन्मदिन के मौके पर हेमा की बायोग्राफी को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम के दौरान दीपिका ने अपनी सफलता को लेकर कहा कि सफलता मेहनत और समर्पण से आती है। दीपिका ने कहा कि, 'जब लोग आपको रिजेक्ट कर देते है तो उससे जूझना बहुत मुश्किल होता है। लोगों को सिर्फ ग्लैमर और सफलता नज़र आती है। वह अच्छी चीजें देखते है। लेकिन इन सबके पीछे कुछ कारण होते है जो किसी को नजर नहीं आते। इन सभी के पीछे बहुत अधिक परिश्रम होता है, जिसे हम ऐसे दिखाने की कोशिश करते है कि यह बहुत आसानी से हो जाता है जो कि सही नहीं है। इसके अलावा सफलता के लिए कई महत्वपूर्ण चीजों का त्याग करना पड़ता है। चाहे वह एक अनुशासनात्मक जीवनशैली हो। अंत में आपकी मेहनत ही होती है। आपको ऐसा अनुशासनात्मक जीवन जीना पड़ता है जो पर्दे पर उस भूमिका को जीवंत कर दे, जिसे आप निभा रहे हो। मेरे लिए सबसे बड़ा त्याग अपने परिवार से दूर रहना है और अपना खुद का जीवन मुंबई में शुरू करना मेरे लिए एक बड़ी बात है। मैं मानती हूं सफलता बाहर से बहुत ग्लैमरस दिखाई पड़ती है जिसके अपने फायदे है लेकिन उसके साथ आपको बहुत अधिक समर्पित, मेहनती होना पड़ता है। साथ ही आपके हाथ आये मौकों का आप किस प्रकार इस्तेमाल करते है, इस पर भी बहुत कुछ निर्भर करता है।' 

यह भी पढ़ें: 'मुल्क' ने ऋषि कपूर को इतना बदल दिया, देखकर दंग रह जाएंगे... यक़ीन ना हो तो फोटो देखिए

आगे दीपिका ने कहा कि, हमने हमारी कठिनाईयों से सबक लेते हुए उससे कुछ न कुछ सीखा ही है। आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' इस साल 1 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.