दीपिका पादुकोण के स्कूल की फोटो हुई वायरल, क्या आपने उन्हें पहचाना?
दीपिका पादुकोण की एक स्कूल के दिनों की फोटो सामने आई है जिसमें वह ड्रेस पहने कई लड़कियों के साथ बैठी नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के स्कूल के दिनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यह एक ग्रुप फोटो है, जिसमें दीपिका के क्लास की सारी लड़कियां और टीचर भी बैठी नजर आ रही हैं। दीपिका की ये फोटो ट्विटर पर उनके फैनक्लब ने शेयर की है।
इस वायरल फोटो में दीपिका पादुकोण को पहचान पाना बेहद मुश्किल है। इसलिए हमने दीपिका को हाईलाइट कर दिया है, ताकि आप उन्हें आसानी से पहचान सकें। वैसे दीपिका की शक्ल में तब से अब तक कुछ ज्यादा बदलाव नहीं आया है। वह स्कूल के दिनों भी बेहद खूबसूरत दिखती थीं। इस फोटो में दीपिका मुस्कुरा रही हैं।
वैसे बता दें कि दीपिका इन दिनों बॉलीवुड से हॉलीवुड तक धूम मचा रही हैं। जल्द ही वह हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर कैज' में विन डीजल के अपोजिट नजर आएंगी। इसमें वह विन डीजल के साथ रोमांस और स्टंट करते हुए भी दिखेंगी। इधर बॉलीवुड में दीपिका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' साइन की है। इसमें वह पद्मावती का लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगी। दीपिका के पति के किरदार में शाहिद कपूर नजर आएंगे। वहीं रणवीर सिंह फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने जा रहे हैं।
अनिल कपूर को डर था कहीं अमृता सिंह ना बता दें अर्जुन को वो राज...