दीपिका पादुकोण ने आईफा अवार्ड में खोला राज, जानकर चौंक जाएंगे आप
दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना एक राज खुद ही जाहिर कर दिया। ये राज सुनकर पहले तो लोग शांत हो गए और फिर खिल-खिलाकर हंसने लगे।
नई दिल्ली। बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे इन दिनों आईफा अवार्ड के लिए मैड्रिड में हैं। दीपिका पादुकोण भी इस समय मैड्रिड में हैं। वह यहां स्टेज पर परफॉर्म भी करती नजर आएंगी। दीपिका ने स्टेज परफॉर्मेंस की काफी तैयारी भी की है। इस बीच दीपिका ने अपने एक ऐसे राज से पर्दा उठाया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
आमतौर पर जब किसी अवार्ड फंक्शन के कोई एक्ट्रेस रेड कारपेट पर चलती है, तो उससे यह सवाल जरूर पूछा जाता है कि उन्होंने जो ड्रेस पहनी उसे डिजाइन किसने किया है? इसके बाद ड्रेस के बारे में अन्य बातें भी समने आती हैं। आमतौर पर बड़ी एक्ट्रेसेस की ड्रेस बड़े डिजाइन ही बनाते हैं।
सलमान के शो 'बिग बॉस 10' के कंटेस्टेंट का टेस्ट पेपर हुआ लीक!
दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू के दौरान एक चौंकाने वाली बात बताई। उन्होंने कहा, 'मैं अपने बारे में आपको एक बात बताना चाहती हूं। मेरी ये बात बहुत कम लोगों को पता है। ज्यादातर मुझे पता ही नहीं होता है कि मैंने जो ड्रेस पहनी है उसे डिजाइन किसने किया है। मुझे अपने ड्रेस डिजाइनर का नाम पता ही नहीं होता है। यह बहुत बड़ा राज है, जिसका खुलासा आज मैंने किया है।'
दीपिका ने अपना ये राज खुद ही जाहिर कर दिया। इंटरव्यू के दौरान दीपिका के आसपास जो लोग थे, वो इस मामले में उनकी कोई मदद नहीं कर सकते थे। इसलिए वो खिल-खिलाकर हंसने लगे।