डासिंग सनसनी लॉरेन गॉटलिब हॉस्पिटल में भर्ती
अपने लटके-झटकों से लाखों दिलों पर राज करने वाली अंतरराष्ट्रीय डांसिंग सेंसेशन लॉरेन गॉटलिब के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। खबर है कि
मुंबई। अपने लटके-झटकों से लाखों दिलों पर राज करने वाली अंतरराष्ट्रीय डांसिंग सेंसेशन लॉरेन गॉटलिब के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। खबर है कि लॉरेन अस्पताल में भर्ती हैं। वह किडनी की पथरी की समस्या से पीड़ित हैं।
डांसिंग स्टार लॉरेन गॉटलिब ने कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ की वजह से भारत में प्रसिद्धि मिली। टॉम क्रूज से लेकर रिहाना और शकीरा तक को डांस स्टेप्स सिखा चुकीं लॉरेन गॉटलिब ने इस रिएलिटी शो में अपने डांस और खूबसूरती के जरिए सबको दीवाना बना दिया था। वह झलक दिखला जा सीजन 6 के प्रमुख दावेदार में से एक थीं।
यही नहीं, लॉरेन ने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ऐनी बडी कैन डांस’ (एबीसीडी) में भी काम। यह फिल्म पर्दे पर सफल रही। खबर है कि इसकी सीक्वल फिल्म में भी पूर्व की तरह लॉरेन अपनी भूमिका में नजर आएंगी। वर्तमान में चल रहे झलक दिखला जा सीजन 7 में भी लॉरेन गेस्ट कंटेस्टेंट्स की भूमिका में दिखी। वह इस सीजन के फाइनल से पहले एक और पर्फोर्म करने वाली हैं। उम्मीद करते हैं कि उनकी सेहत में जल्द ही सुधार होगा।