सप्ताह भर में एक और मॉडल हुई दुष्कर्म की शिकार
दुष्कर्म के खिलाफ कड़ा कानून होने के बावजूद इसकी वारदातों में कमी आती नहीं दिख रही। बात बॉलीवुड की हो, तो यहां संघर्ष कर रहीं मॉडल्स को काम दिलाने के बहाने को-आर्डिनेटर, एजेंट और निर्माताओं द्वारा उनके शारीरिक शोषण के कई मामले सामने आ रहे हैं। एक सप्ताह पहले ही एक मॉडल ने अपने को-आडि
शिवा देवनाथ (मिड-डे), मुंबई। दुष्कर्म के खिलाफ कड़ा कानून होने के बावजूद इसकी वारदातों में कमी आती नहीं दिख रही। बात बॉलीवुड की हो, तो यहां संघर्ष कर रहीं मॉडल्स को काम दिलाने के बहाने को-आर्डिनेटर, एजेंट और निर्माताओं द्वारा उनके शारीरिक शोषण के कई मामले सामने आ रहे हैं। एक सप्ताह पहले ही एक मॉडल ने अपने को-आर्डिनेट पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। शुक्रवार को ओशिवारा थाने में एक अन्य मॉडल (27) ने को-आर्डिनेटर एस दत्ता (30) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मॉडल का आरोप है कि दत्ता ने तमिल फिल्म में काम दिलाने के बहाने उससे दुष्कर्म किया।
पीड़िता टीवी धारावाहिकों में भी छोटी-मोटी भूमिकाएं कर चुकी है और हिंदी फिल्मों में काम की तलाश में है। मॉडल की फेसबुक के जरिये दत्ता से पहचान हुई थी। करीब छह माह पहले दोनों पक्के दोस्त बन गए। गत सप्ताह आरोपी दत्ता ने तमिल फिल्म बनाने जा रहे एक निर्माता से मुलाकात कराने के लिए पीड़िता से हैदराबाद चलने को कहा। पीड़िता जब हैदराबाद पहुंची तो दत्ता ने कहा कि निर्माता शहर में नहीं हैं इसलिए हमें तीन दिन बाद आना होगा। बाद में आरोपी पीड़िता को वहां से ऊटी ले गया, जहां पीड़िता के अकेलेपन का फायदा उठाकर दत्ता ने होटल के तीन अलग-अलग कमरों में उससे तीन बार दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद दत्ता वहां से भाग गया। बाद में पीड़िता ने मुंबई में दोस्तों को फोन किया। उन्होंने मुंबई पहुंचने में उसकी मदद की। यहां पहुंचकर पीड़िता ने दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई।